Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

सांसद नवनीत राणा और उनके पति को 6 मई तक भेजा गया जेल

रेसिपी
सांसद नवनीत राणा और उनके पति को 6 मई तक भेजा गया जेल



महाराष्ट्र में हनुमान चालिसा को लेकर घमासान लगातार जारी है, हनुमान चालीसा विवाद में सांसद नवनीत राणा फंसती नजर आ रही है, सांसद नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा को पुलिस ने गिरफ्तार किया जिसके बाद उन्हें बांद्रा कोर्ट में पेश किया गया, कोर्ट ने दोनों को 6 मई तक जेल भेजने का आदेश दिया है। 


सांसद नवनीत राणा सीएम उद्धव ठाकरे के घर मातोश्री के बाहर के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने को लेकर सुर्खियों में आई थी, उन्होंने इसके लिए शनिवार सुबह 9 बजे का समय दिया था, लेकिन उससे पहले ही शिवसेना के कार्यकर्ता उनके घर पर जमा हो गए और वो घर से बाहर भी नहीं निकल पाई थीं। 

शादी वाले दिन दूल्हे की मौत, फिर भी सुहागिन बनी लड़की!

इसके बाद शाम के वक्त मुंबई पुलिस ने उनको पति के साथ गिरफ्तार कर लिया था. पुलिस ने सांसद नवनीत और रवि राणा को धारा 153 ए यानी धर्म के आधार पर 2 समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने के मामले में गिरफ्तार किया था, जिसके बाद रात पुलिस स्टेशन में बितानी पड़ी थी, वहीं आज दोनों पति-पत्नी को बांद्रा कोर्ट में पेश किया गया।

दोनों की पुलिस कस्टडी की मांग की गई थी जिसे खारिज कर दिया गया. कोर्ट ने दोनों को 6 मई तक न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया. जमानत पर सुनवाई 29 अप्रैल को होगी, वहीं राणा पर FIR दर्ज होने पर महाराष्ट्र के गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटील का कहना है कि हनुमान चलीसा के बहाने दंगा भड़काने की कोशिश की गई. इस पर जरूरी कारवाई की गई है।