मेरठ पुलिस ने बंटी-बबली गिरोह का गिरफ्तार किया है, इनका नाम बंटी-बबली नहीं है बल्कि ये अपने कारनामों से बंटी बबली है, तो कैसे है चलिये हम आपकों बता देते है, मेरठ पुलिस की नाक में दम करने वाले गिरोह ने यूपी समेत राजस्थान, दिल्ली में कई वारदातों को अंजाम दिया, इस गिरोह ने लोगों को अपनी ठगी का शिकार बनाया और वहां से फरार हो गया, बंटी-बबली के इस गिरोह का ठगी करने का तरीका बिल्कुल निराला था।
पहले ये किसी भी एरिया में मकान किराए पर लेते थे, उसके बाद बड़े आराम से पड़ोसियों के साथ रहते उनसे मेलजोल बनाते थे, जब पड़ोसियों से मेलजोल अच्छा हो जाता था तब वो उसे अपने घर बर्थडे पार्टी या मैरिज इनिवर्सरी के बहाने इनवाइट करते थे, उन्हें खाने में कोई नशीला पदार्थ देते या फिर उन्हें कुछ नशीली चीज सुंघा देते थे, उनके बेहोश होने के बाद शुरू होता था।
एक तरफ रमजान जूलूस तो दूसरी तरफ पुलिस का पहरा!
बंटी-बबली यानि सोनम गिरोह का काम, वो उन पड़ोसियों के घर से जरूरी सामान, जेवरात और नकदी लेकर फरार हो जाते थे जिसकी शिकायत लगातार मेरठ पुलिस को मिल रही थी, तो अब पुलिस ने इस गिरोह का पर्दाफाश करते हुए महिला सोनम, उनके पति और एक साथी को गिरफ्तार किया है, मेरठ कोतवाली के सीओ अरविंद चौरसिया का कहना है कि इस गिरोह ने राजस्थान और दिल्ली में भी कई वारदातों को अंजाम दिया था।
