Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

बच्चों को डूबता देख पिता ने लगाई छलांग, तीनों समुद्र में बहे

रेसिपी
बच्चों को डूबता देख पिता ने लगाई छलांग, तीनों समुद्र में बहे

महाराष्‍ट्र के सांगली जिले में रहने वाले एक ही परिवार के तीन लोग ओमान में समुद्र में डूब गए. पिता ने डूबते बच्‍चों को बचाने के लिए समुद्र में छलांग लगाई लेकिन बचाते बचाते तीनो ही डूब गए . इस दर्दनाक हादसे में सांगली के जत गांव के रहने वाले शशिकांत म्हामणे, उनकी 9 साल की बेटी श्रुती और 6 साल का बेटा श्रेयस समुद्र में डूब वहा घुमने गए हुए थे , पेशे से मैकेनिकल इंजीनियर शशिकांत दुबई की एक मल्‍टीनेशनल कंपनी में काम करते हैं .

​​​​​​​

उनकी पत्‍नी सारिका भी उनके साथ दुबई में ही रहती हैं. बताया जा रहा है कि रविवार को शशिकांत अपने परिवार और कुछ दोस्‍तों के साथ घूमने के लिए ओमान गए थे  ओमान में सलाल्हा नाम की जगह पर शशिकांत अपने परिवार और दोस्तों के साथ समु्द्र से आ रही ऊंची लहरों का आनंद ले रहे थे.

चर्चा में आया नया ashok stambh

इसी दौरान एक बहुत बड़ी लहर आई, जिसमें शशिकांत के दोनों बच्चे और कई अन्‍य लोग बहते हुए समुद्र के अंदर चले गए .आपको बता दे समुद्र में डूबने के बाद शशिकांत और उनके बच्चों की तलाश जारी है. रॉयल ओमान पुलिस उन्‍हें तलाश रही है.