Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

इन लोगों का बाल भी बाँका नहीं कर सकेंगा कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन

धर्म
इन लोगों का बाल भी बाँका नहीं कर सकेंगा कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन
कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन ने पूरी दु​निया में खलबली मचा रखी है और हर दिन इस वायरस को लेकर बड़े—बड़े खुलासे हो रहे हैं। खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि वैक्सीन के दोनों डोज लगवा चुके लोग भी इसका शिकार हो रहे हैं। जैसे ही वायरस के बारे में पता चला तो कई देशों ने अ​फ्रीका की हवाई यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है तो इसके खतरे को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी सभी देशों को चेतावनी जारी कर दी है।


ओमिक्रोन वायरस सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका में मिला और देखते ही देखते ये खतरनाक वैरिएंट यूरोप और एशिया में अपना पांव पसार रहा है। नया वैरिएंट तेजी से फैलने के साथ उन लोगों को भी अपनी चपेट में ले रहा है जो पहले से ही संक्रमित हो चुके हैं। 

नया वैरिएंट कितना खतरनाक है!
कोरोना के इस नये वायरस को ओमिक्रोन (B.1.1.529) नाम दिया गया है। इसकी सबसे बड़ी ताकत यह है कि यह बहुत जल्दी फैलता है। विश्‍व स्‍थ्‍वास्‍थ्‍य संगठन ने इसे डेल्‍टा वैरिएंट से भी खतरनाक बताया है।
वैक्‍सीन का कोई असर इस पर नहीं होने के दावे किये जा रहे हैं और जल्द ही इसकी नई वैक्सीन लाने की तैयार शुरू हो चुकी है। यह वायरस इतनी जल्दी 15 से ज्यादा देशों में फैल चुका है।

नए वैरिएंट से कैसे बचा जाएं!
इस वायरस के खतरे को देखते हुए सभी लोगों को केंद्र सरकार द्वारा जारी की गयी गाइड लाइन का पालन करना होगा। इसके साथ आप मास्क को अपना रक्षा कवच बनाकर इस्तेमाल करना शुरू कर दें।
वैक्सीन नहीं ली है तो जरूर लें। विदेश से आने वाले लोगों से दूरी बनाकर रखें और विदेश की यात्रा से बचे। योगा करने के साथ अपने परिवार के लोगों को इसके खतरे के बारे में बताये।