Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम को लेकर इस पाकिस्तानी खिलाड़ी ने किया ये बड़ा खुलासा

खेल जगत
भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम को लेकर इस पाकिस्तानी खिलाड़ी ने किया ये बड़ा खुलासा
विश्व कप में भारतीय टीम का प्रदर्शन बहुत ही निराशाजनक रहा है और इस खराब प्रदर्शन की वजह कप्तान कोहली ने आईपीएल को बताया था। विश्व कप में भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम को लेकर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मुश्ताक अहमद ने बड़ा खुलासा किया है और उन्होंने कहा कि भारतीय टीम दो भागों में बटी हुई है। इसके बाद मुश्ताक ने कहा कि ड्रेसिंग रूम का माहौल अच्छा नहीं है और टीम दो भागों में बटी हुई है जिसमें एक ग्रुप मुंबई का दूसरा दिल्ली का है। विराट ने टी-20 वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले ही ऐलान कर दिया था कि वह वे वर्ल्ड कप के बाद टी-20 की कप्तानी छोड़गें। 

टी—20 की कप्तानी रोहित शर्मा को देने के बाद मुश्ताक ने टिप्पणी करते हुए कहा, 'जब एक सफल कप्तान यह कहता है कि वह कप्तानी छोड़ना चाहता है तो इस बात को समझ जाना चाहिए कि टीम के अन्दर कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है।' यह बात किसी से छूपी हुई नहीं है विराट की कप्तानी को लेकर कई बार सवाल खड़े किये गये लेकिन अगर टीम दो भागों में बटी होगी तो वह कभी भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकती है।
मुश्ताक के इस बयान के बाद बीसीसीआई को थोड़ा ध्यान देना होगा की टीम में किसी प्रकार फूट नहीं हो क्योंकि टीम की फूट पूरे ड्रेसिंग रूप का माहौल खराब करती है। पहले भी विराट को लेकर कई खिलाडियों के साथ अनबन की खबरें सामने आई थी लेकिन इनको केवल अफवाह बताई गयी थी। विराट इस बार आईपीएल की कप्तानी भी नहीं करेंगे लेकिन वह आईपीएल खेलते रहेंगे। इस बार टीम इंडिया नया कप्तान और नया कोच मिला है जो टीम को नये मुकाम पर पहुंचाने का काम करेंगे।