पीएम मोदी इन दिनों 6 दिवसीय विदेशी दौरे पर है और इस दौरान वह दुनिया भर के कई नेताओं से मिल रहे है। इस दौरान उनको बड़ा सम्मान और प्यार मिल रहा है। हाल ही में पापुआ न्यू गिनी और फिजी दोनों देशों ने पीएम मोदी को अपने देश के सर्वोच्च सम्मान से नवाजा है। फिजी ने पीएम मोदी को 'कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी' से सम्मानित किया तो पापुआ न्यू गिनी ने अपने सर्वोच्च सम्मान 'द ग्रैंड कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ लोगोहु' से नवाजा है।
Etah News : फरार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में | UP News
जापान से पीएम मोदी सीधे पापुआ न्यू गिनी पहुंचे थे जहां उनको बहुत ज्यादा सम्मान दिया गया है। भारत-प्रशांत द्वीप समूह सहयोग (FIPIC) शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री जेम्स मारापे के साथ प्रधानमंत्री मोदी सम्मेलन की सह अध्यक्षता की है।
