इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के 66वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को चार विकेट से हराकर प्लेऑफ की उम्मीद कायम रखने में सफल हुई है। धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब ने 188 रनों का विशाल स्कोर बनाया और इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान ने अंतिम ओवर की चौथी गेंद पर हासिल कर यह मैच जीत लिया। इस सीजन में पंजाब किंग्स ने अपना आठवां मैच गंवाकर प्लेऑफ की रेस से बाहर हुई है दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स की सातवीं जीत से प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद थोड़ी बहुत बची है।
Rajasthan News: "I Love You" के बाद अब शिक्षकों ने किया धरने का एलान
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत ज्यादा अच्छी नहीं रही और उसने पावरप्ले में ही तीन विकेट गंवा दिए। इसके बाद जितेश शर्मा और सैम कुरेन ने मिलकर पारी को आगे बढ़ाया दोनों के मध्य पांचवें विकेट के लिए 64 रनों की साझेदारी हुई। जितेश ने 28 गेंदों पर 44 रनों की पारी खेली इसके बाद सैम कुरेन और शाहरुख खान ने 73 रनों की तूफानी साझेदारी करके पंजाब को 187 रनों के स्कोर तक पहुंचाया। सैम कुरेन ने 31 गेंदों पर 49 रन बनाए तो शाहरुख खान ने 23 गेदों पर नाबाद 41 रन ठोके।
इस विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान की शुरुआत बहुत ही खराब रही और जोस बटलर सस्ते में चलते बने। इसके बाद देवदत्त पडिक्कल और यशस्वी जायसवाल ने 73 रनों की साझेदारी करके पारी को आगे बढ़ाया। पडिक्कल ने 30 गेंदों पर 51 रनों की पारी खेली। इसके बाद जायसवाल और शिमरॉन हेटमायर मौर्चा संभाला और टीम को जीत के करीब ले गए। जायसवाल ने 50 रन बनाए और हेटमायर ने सिर्फ 28 गेंदों पर 46 रन जड़े। अंतिम ओवर में रॉयल्स को जीत के लिए 9 रन की जरूरत थी और सामने ध्रुव जुरेल थे। इसके बाद चौथी गेंद पर ध्रुव ने विजयी छक्का जड़कर मैच जितवा दिया।
