स्पोर्ट्सिफ़ाई द्वारा आयोजित पहला पिकलबॉल टूर्नामेंट उत्साह और जोश के साथ संपन्न हुआ।
इस आयोजन में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों और दर्शकों ने भाग लिया और खेल का भरपूर आनंद उठाया।
टूर्नामेंट का मुख्य आकर्षण रोमांचक मुकाबले रहे, जिनमें खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल भावना और ऊर्जा का प्रदर्शन किया। विजेताओं को कैश प्राइज़, मेडल और सर्टिफ़िकेट प्रदान किए गए, जबकि सभी प्रतिभागियों को भी उनकी भागीदारी के सम्मान स्वरूप सर्टिफ़िकेट दिए गए। स्पोर्ट्सिफ़ाई की वाइस प्रसिडेंट मोक्षा सैनी ने बताया कि "यह हमारा पहला खेल आयोजन था और हमें खुशी है कि लोगों ने इसे इतना पसंद किया। प्रतिभागियों और दर्शकों दोनों ने जमकर आनंद लिया। हमारा उद्देश्य है कि हम आगे भी ऐसे और खेल आयोजनों को नियमित रूप से करवाते रहें और खेल संस्कृति को बढ़ावा दें।"सैनी ने बताया कि इस आयोजन की सफलता ने स्पोर्ट्सिफ़ाई को भविष्य में और बड़े स्तर पर खेल आयोजनों की योजना बनाने के लिए प्रेरित किया है |
आपको बता दे इस आयोजन फाउंडर अक्षत यादव,वनिष्का कोठारी सहित टीम का विशेष योगदान रहा .
