Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

आज होगी PM मोदी के 'मन की बात' की सेंचुरी, UN में भी होगा टेलीकास्ट

देश विदेश
आज होगी PM मोदी के 'मन की बात' की सेंचुरी, UN में भी होगा टेलीकास्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का अजा 100वां एपिसोड होने जा रहा है। इस कार्यक्रम की शुरूआत पर कई लोगों ने मजाक बनाया था लेकिन इस कार्यक्रम के माध्यम से करोड़ों लोगों तक अपनी बात पहुंचाई है। 100वां एपिसोड को ऐतिहासिक बनाने के लिए बड़े स्तर पर तैयारियां की गई हैं और इसका लाइव प्रसारण देशभर में 4 लाख से ज्यादा सेंटरों पर होगा। देश भर के विभिन्न संगठन इस कार्यक्रम में भाग लेंगे।

इस की शुरूआत 3 अप्रैल 2014 को हुई और 30 अप्रैल यानि आज इसका 100 एपिसोड पूरा होने जा रहा है। इन नौ सालों में 'मन की बात' में पीएम मोदी ने देश की जनता से सीधा संवाद किया है। इसके लिए एक स्मारक डाक टिकट और एक सिक्का भी जारी किया चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 100 वें एपिसोड को लेकर बड़ी बात कही थी और आज पीएम मोदी भारत की जनता को कुछ बड़ा तौहफा दे सकते है। पिछले दिनों  बिल गेट्स ने भी पीएम मोदी को इस कार्यक्रम के लिए बधाई दी है।

Jaipur: परेशान जनता, दौरे पर हाकिम

संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय में भी 100वें एपिसोड का प्रसारण  किया जाएगा और यह भारत के लिए बड़े गर्व की बात है। दुनिया भर के कई देशों के इसका लाइव प्रसारण किया जाएगा। न्यूयॉर्क, न्यू जर्सी और लंदन में भी  'मन की बात' सुनी जाएगी।