Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

अमेरिकी सर्वे में एक बार फिर PM मोदी का जलवा, इन नेताओं को छोड़ा पीछे

देश विदेश
अमेरिकी सर्वे में एक बार फिर PM मोदी का जलवा, इन नेताओं को छोड़ा पीछे

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता को लेकर कई बार सवाल खड़े किये जाते है कि 2014 के बाद उनकी लोकप्रियता में कमी आई है लेकिन ग्लोबल लीडर अप्रूवल रेटिंग में एक बार फिर पीएम मोदी ने बाजी मारी है। पीएम मोदी ने दुनिया के दिग्गज नेताओं को पीछे छोड़ते हुए सबसे ज्यादा 70 प्रतिशत अप्रूवल के साथ पहला स्थान प्राप्त किया है। कोरोना काल में जिस तरह से मोदी ने देश और दुनिया को एक संदेश दिया और इस खतरनाक वायरस से भारत को नहीं दुनिया के कई देशों को भी बचाने का काम किया है। इस सर्वे के बाद बीजेपी के नेता और मोदी सरकार के मंत्री बधाई देने के साथ अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं।

इस सर्वे में अमेरिका, जापान, रूस के दिग्गज नेता पीएम मोदी का मुकाबला नहीं कर सके और उनका प्रतिशत बहुत ही कम रहा है। बात करें मैक्सिकन राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज ओब्राडोर की तो वह 66 प्रतिशत के साथ दूसरे नंबर पर हैं तो तीसरे नंबर इटली के प्रधानमंत्री मारियो द्रागी रहे है। जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल चौथे नंबर पर तो ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन 47 प्रतिशत के साथ 5वां स्थान प्राप्त किया है। इस सर्वे में सबसे चौकाने वाला नाम दुनिया के सबसे ताकतवर राष्ट्रपति जो बाइडेन का रहा है जो 44 प्रतिशत के साथ छठे स्थान पर रहे हैं।

यह बात किसी से छुपी हुई नहीं है कि कोरोना काल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरी दुनिया को एक साथ कोरोना से लड़ने के लिए तैयार किया और कई देशों की हर प्रकार से मदद की थी। इस सर्वे में भी साफ नजर आ रहा है कि जो नेता अपने देश के साथ पूरे विश्व में अपनी अच्छी सोच के साथ नेतृत्व करता उसको लोग पंसद करते है। कोरोना वैक्सीन को लेकर भारत ने एक विश्व किर्तिमान भी बनाया है और कई देशों को वैक्सीन भी उपलब्ध करवा रहा है।

वैश्विक नेताओं की रेटिंग1 नरेन्द्र मोदी- 70 फीसदी2 लोपेज ओब्राडोर- 66 फीसदी3 मारियो ड्रैगी- 58 फीसदी4 एंजेला मर्केल- 54 फीसदी5 स्कॉट मॉरिसन- 47 फीसदी6 जो बिडेन- 44 फीसदी