Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

Twitter पर भी छाया पीएम मोदी का जलवा

देश विदेश
Twitter पर भी छाया पीएम मोदी का जलवा
किसी भी कंपनी या फर्म द्वारा दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेताओं की या शक्तिशाली नेताओं को लेकर जो सर्वे किया जाता है उसमें पीएम मोदी का जलवा जरूर देखने को मिलता है। 2014 में पीएम मोदी ने देश की बागड़ोर संभालते ही पूरी दुनिया को बता दिया कि भारत की दुनिया में कितनी अहमियत है उसको विश्व गुरू ऐसे ही नहीं कहा जाता। 
जब पूरी दुनिया कोरोना जैसी खतरनाक बीमारी से जूझ रही थी तब पीएम मोदी ने पूरी दुनिया का नेतृत्व करते हुए इस महामारी से लड़ने की रणनीति तैयार की और इसके खात्मे को लेकर दुनिया के कई देशों को कोराना का टीका भी उपलब्ध करवाया। हाल ही में कंज्यूमर इंटेलिजेंस कंपनी ब्रांडवाच के वार्षिक सर्वेक्षण में पीएम मोदी का जलवा देखने को मिला है।
इस सर्वे में पीएम मोदी पहले स्थान प्राप्त नहीं करें क्योंकि पहले स्थान पर अमेरिकी गायिका टेलर स्विफ्ट रहे हैं। इस सर्वे की बात करें तो 50 सबसे प्रभावशाली लोगों में केवल 2 भारतीयों को जगह मिली है जिसमें एक तो पीएम मोदी है तो दूसरा नाम क्रिकेट के भगवान यानि भारतीय टीम के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का है। इस सर्वे में पीएम मोदी को दूसरा स्थान तो सचिन तेंदुलकर को 35वां स्थान मिला है।
कुछ दिन पहले ग्लोबल लीडर अप्रूवल रेटिंग में पीएम मोदी को 70 प्रतिशत अप्रूवल के साथ पहला स्थान प्राप्त मिला था। पीएम मोदी सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा सक्रिय रहते है और उनको इस बात का पता है कि सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों तक आसानी से पहुंचा जा सकता है।