प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अजमेर दौरे के दौरान पुष्कर के ब्रह्मा मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस हर योजना में 85% कमीशन वाली पार्टी है और यह उनके नेताओं को बयान है।
मुझे तीर्थराज पुष्कर आने का सौभाग्य मिला और ब्रह्मा जी को सृष्टि का रचयिता माना जाता है। ब्रह्मा जी के आशीर्वाद से आज भारत नई कहानी रचने जा रहा है। कांग्रेस ने वीरों का अपमान किया हमने 'वन रैंक वन पेंशन' के नाम पर हमारे पूर्व सैनिकों को तौहफा दिया।
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने कहा कांग्रेस सरकार 100 पैसे भेजती है तो उसमें से 85 पैसे भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाते है। तो 85% कमीशन वाली पार्टी है कांग्रेस।भारत को अपना नया संसद भवन मिला है, लेकिन कांग्रेस ने इसका भी विरोध किया।
PM Modi का Mission Rajasthan, Ajmer से करेंगे Mission 2024 का शंखनाद
कांग्रेस जब लूटती है तो वह भेदभाव नहीं करती है। कांग्रेस का नारा गरीबों को भरमाओ, गरीबों को तरसाओ. राजस्थान के लोगों ने तो बहुत झेला है। कोई अच्छा काम करो कांग्रेस को पसंद नहीं है और एक परिवार के चक्कर में कई लोगों को किनारे लगा दिया है।
