Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

Box Office पर छाया PS 2 का जादू, ओपनिंग डे पर हुआ धमाकेदार कलेक्शन

फिल्मी फीवर
Box Office पर छाया PS 2 का जादू, ओपनिंग डे पर हुआ धमाकेदार कलेक्शन

Box Office पर लंबे समय बाद ऐश्वर्या राय ने फिल्म 'पीएस 2' से एंट्री की है। इस फिल्म ने रिलीज के दिन ही शानदार कलेक्शन करके नया रिकॉर्ड बना दिया है। ऐश्वर्या राय और विक्रम स्टारर फिल्म 'पीएस 2' पर दर्शकों ने जमकर प्यार लुटाया है।

ऐश्वर्या राय की 'पोन्नियिन सेल्वन 2' ने ओपनिंग डे पर 32 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया है। इस फिल्म ने सलमान की फिल्म का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है और अब सलमान की फिल्म को दर्शक मिलना मुश्किल हो गया है। मणिरत्नम के डायरेक्शन में बनीं ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ की ओपनिंग कमाई ने यह साबित कर दिया है कि फिल्म आने वाले दिनों में अच्छी कमाई करेगी।

बढ़ी हुई दरें वापस नहीं लेने पर राजस्थान में बड़े आंदोलन की चेतावनी- AAP

पीएस 2 ने सलमान खान स्टारर फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ को मात दी है। इस फिल्म में को तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में रिलीज किया है, इसमें चियान विक्रम, ऐश्वर्या राय, कार्थी, तृषा, जयम रवि, ऐश्वर्या लक्ष्मी और शोभिता धूलिपाला के साथ कई कलाकार हैं।