बॉक्स-ऑफिस पर इन दिनों द केरल स्टोरी का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। लेकिन इसके साथ साउथ की फिल्म पोन्नियन सेल्वन 2 ने तो कमाई का नया रिकॉर्ड बना दिया है। इस फिल्म ने 30 दिन पूरे होने से पहले ही वर्ल्डवाइड 300 करोड़ रुपए से जयादा का कलेक्शन कर लिया है। इस फिल्म की टक्कर सलमान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान से हुई थी लेकिन लोगों ने इस फिल्म पर ज्यादा विश्वास नहीं जाताया और इसके कारण फिल्म 50 करोड़ भी बड़ी मुश्किल से कमा पाई।
फिल्ममेकर मणि रत्नम की फिल्म ने तो जबरदस्त धमाल माचाया और फिल्म की कमाई को लेकर उन्होंने लिखा- बॉक्स-ऑफिस पर PS-2 अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने 300 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई करने में सफल हुई है।
ऐश्वर्या-विक्रम तीसरी बार इस फिल्म के साथ स्क्रीन शेयर की है इससे पहले फिल्म रावण में साथ नजर आए थे। फिल्म में ऐश्वर्या राय, विक्रम, तृषा, जयराम रवि, कार्थी, ऐश्वर्या लक्ष्मी, जैसे एक्टर्स ने दमदार अभिनय दिखाया है। ऐश्वर्या ने डबल रोल किया है। फिल्म को हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में रिलीज किया गया है।
Rajasthan News: राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन समारोह का आयोजन
ऐश्वर्या राय की 'पोन्नियिन सेल्वन 2' ने ओपनिंग डे पर 32 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया है। इस फिल्म ने सलमान की फिल्म का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है और सलमान की फिल्म को दर्शक मिलना मुश्किल हो गया है। कमाई के मामले में ऐश्वर्या की फिल्म ने सलमान की फिल्म को बहुत पीछे छोड़ दिया है।
