Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

ऐसा किया ट्रांसफॉर्मेशन के बन दिखाया मिस इंडिया वर्ल्ड इंटरनेशनल 2022

फिल्मी फीवर
ऐसा किया ट्रांसफॉर्मेशन के बन दिखाया मिस इंडिया वर्ल्ड इंटरनेशनल 2022

आपने ये कहावत तो ज़रूर सुनी ही होगी “जहाँ चाह, वहाँ राह” लेकिन इसे हकीकत होते बहुत कम देखा होगा. हम बात कर रहे है प्रिया परमिता पॉल  की जिन्होंने अपनी मुश्किल परिस्थितियों में भी हार नहीं मानी और अपना ट्रांसफॉर्मेशन करके मिस इंडिया वर्ल्ड इंटरनेशनल 2022 का ताज अपने नाम किया. एक महिला को कई फ़र्ज़ अदा करने होते है और कई जिम्मेदारियां एक साथ निभानी होती है. अक्सर एक औरत के जीवन में  ये बदलाव शादी के बाद आता है जब अपने सपने और घर दोनों को बराबरी से सँभालने की बात आये, और कैसा हो जब इतनी मुश्किलों में पति साथ छोड़ दे!


प्रिया परमिता पॉल  ने एक इंटरव्यू में बताया की उनको बचपन से ब्यूटी पगेंट में हिस्सा लेने और ताज जितने का सपना देखा लेकिन घर और ससुराल की रुढ़िवादी सोच होने के कारन उन्होंने सब छोड़ दिया और आईटी कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजर की जॉब करने लगी. लेकिन एक दिन पति ने अचानक एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर होने की वजह से उन्हें छोड़  दिया.​​​​​​​ 

ऐसा किया Transformation के बन दिखाया Miss India World International 2022

इसके बावजूद प्रिय ने हार नहीं मानी और ब्यूटी पैजेंट में हिस्सा लेने का मन बनाया और अपनी पर्सनैलिटी पर काम करना शुरू किया. स्ट्रांग, बोल्ड और कॉन्फिडेंट प्रिया अपनी इस जर्नी को आगे भी जारी रखेंगी.