Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

पीवी सिंधु के कमबैक के पीछे विराट कोहली का बड़ा रोल!

संक्षेप में

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी और दो बार की ओलिंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने अपने शानदार कमबैक का श्रेय भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को दिया है। शनिवार को जापान ओपन सुपर-750 का खिताब जीतने के बाद सिंधु ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए बताया कि करियर के सबसे मुश्किल दौर में विराट कोहली की सलाह ने उन्हें मानसिक रूप से मजबूत बनने और नई सोच के साथ वापसी करने की प्रेरणा दी। करीब दो साल बाद किसी बड़े अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट का खिताब जीतने वाली सिंधु ने कहा कि लगातार चोटों, खराब प्रदर्शन और मानसिक दबाव के कारण उनका आत्मविश्वास कई बार डगमगाया, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी।

मुख्य बातें

  • पीवी सिंधु ने करीब 2 साल बाद जापान ओपन सुपर-750 का खिताब जीतकर शानदार वापसी की है।
  • सिंधु ने अपने कमबैक का श्रेय विराट कोहली को दिया, जिनकी सलाह ने उनके सोचने का नजरिया बदल दिया।
  • चोट, खराब प्रदर्शन और मानसिक दबाव के बावजूद सिंधु ने खुद पर भरोसा बनाए रखा और दमदार वापसी की।
खेल जगत
पीवी सिंधु के कमबैक के पीछे विराट कोहली का बड़ा रोल!

विराट कोहली की सलाह बनी पीवी सिंधु की ताकत, 2 साल बाद जापान ओपन जीतकर किया शानदार कमबैक
 
भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी और दो बार की ओलिंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने अपने शानदार कमबैक का श्रेय भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को दिया है। शनिवार को जापान ओपन सुपर-750 का खिताब जीतने के बाद सिंधु ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए बताया कि करियर के सबसे मुश्किल दौर में विराट कोहली की सलाह ने उन्हें मानसिक रूप से मजबूत बनने और नई सोच के साथ वापसी करने की प्रेरणा दी। करीब दो साल बाद किसी बड़े अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट का खिताब जीतने वाली सिंधु ने कहा कि लगातार चोटों, खराब प्रदर्शन और मानसिक दबाव के कारण उनका आत्मविश्वास कई बार डगमगाया, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी।

सिंधु के मुताबिक  कठिन समय में उन्होंने विराट कोहली से संपर्क किया था। विराट ने कुछ ही मिनटों में उनका संदेश पढ़कर जवाब दिया और अगले ही दिन मुलाकात के लिए समय निकाला। इस मुलाकात में सिंधु के पति वेंकट दत्ता साई भी मौजूद थे। सिंधु के मुताबिक विराट ने उन्हें खेल से ज्यादा मानसिक मजबूती, धैर्य और खुद पर भरोसा बनाए रखने की सीख दी, जिसने उनका नजरिया पूरी तरह बदल दिया। उन्होंने कहा कि जापान ओपन का यह खिताब केवल एक ट्रॉफी नहीं है, बल्कि यह इस बात का सबूत है कि कठिन दौर के बाद भी मजबूत इरादों के साथ वापसी की जा सकती है। सिंधु ने यह भी कहा कि उनका सफर अभी खत्म नहीं हुआ है और वह आने वाले बड़े टूर्नामेंटों में भी देश के लिए बेहतर प्रदर्शन करने के लिए पूरी तरह तैयार रहेगी। 

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

पीवी सिंधु ने अपने कमबैक का श्रेय किसे दिया है?

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली को

पीवी सिंधु ने कौन-सा टूर्नामेंट जीतकर दो साल बाद खिताब अपने नाम किया?

जापान ओपन सुपर-750 का खिताब।