Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

राजस्थान में मानसून पहुंचा लेकिन बारिश का इंतजार अभी भी बाकी

संक्षेप में

राजस्थान में मानसून ने दस्तक दे दी है, लेकिन अच्छी बारिश के लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा मौसम विभाग के अनुसार अगले दो हफ्तों तक प्रदेश में मानसून कमजोर रहने की संभावना जताई जा रही है

मुख्य बातें

  • मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है
  • 10 से 12 जुलाई तक जम्मू-कश्मीर और लद्दाख, जबकि 10 से 15 जुलाई तक हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना
आपणो राजस्थान
राजस्थान में मानसून पहुंचा लेकिन बारिश का इंतजार अभी भी बाकी

दक्षिण-पश्चिम मानसून ने राजस्थान के बीकानेर और जोधपुर जिलों को कवर करने के साथ ही पूरे देश में अपनी मौजूदगी दर्ज करायी है मौसम विभाग के अनुसार, इस बार मानसून सामान्य तारीख 8 जुलाई के बजाय 9 जुलाई को पूरे देश में पहुंचा। हालांकि प्रदेश के कई हिस्सों में मानसून की दस्तक के बावजूद अभी भी अच्छी बारिश का इंतजार  है।

मौसम केंद्र जयपुर के मुताबिक 10 जुलाई से अगले दो सप्ताह तक राजस्थान में मानसून कमजोर रहने की संभावना है। इस दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रह सकता है, जबकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने पहले और दूसरे सप्ताह में प्रदेश के अधिकतर इलाकों में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना जताई है।

गौरतलब है कि 3 से 9 जुलाई के बीच राजस्थान में सामान्य से 72 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई थी। इस दौरान कई जिलों में मेघगर्जन, तेज हवाओं और आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि कुछ जगहों पर भारी बारिश हुई 

मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 10 से 12 जुलाई तक जम्मू-कश्मीर और लद्दाख, जबकि 10 से 15 जुलाई तक हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं हरियाणा, दिल्ली, पंजाब और उत्तर प्रदेश में भी अच्छी बारिश का अनुमान है।

इधर, राजस्थान में बारिश के चलते हादसे भी सामने आए हैं। धौलपुर और अजमेर जिले में मकान गिरने की घटनाओं में 12 लोग घायल हो गए है...  

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

राजस्थान में मानसून पहुंचने के बाद भी बारिश क्यों नहीं हो रही है

मानसून की एंट्री के बाद भी प्रदेश में मानसूनी सिस्टम कमजोर पड़ गया है

क्या अगले दो हफ्तों में राजस्थान में अच्छी बारिश के आसार हैं

अगले दो सप्ताह में प्रदेश में सामान्य से कम बारिश होने का अनुमान है