Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

बेवजह झगड़े रहे हैं पायलट-गहलोत, सरकार तो बीजेपी की बनेगी-शाह

भरतपुर संभाग
बेवजह झगड़े रहे हैं पायलट-गहलोत, सरकार तो बीजेपी की बनेगी-शाह

राजस्थान में इन दिनों कांग्रेस की गुटबाजी को लेकर बीजेपी के सभी नेता जमकर हमला बोल रहे है। कांग्रेस अपनी गुटबाजी खत्म करने में लगी हुई है तो बीजेपी ने अपना चुनावी अभियान शुरू कर दिया हैं और इसी क्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भरतपुर संभाग के बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जीत का मंत्र दिया। शाह ने सचिन पायलट और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बीच चल रही तानातनी पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि आपसे में काहे लड़ रहे हो सरकार तो बीजेपी की बनने जा रही है। जो मिलेगा ही नहीं उसके लिए लड़ने से कोई फायदा नहीं। 

महिला जो करवाती हैं श्मशान घाट पर लोगों का अंतिम संस्कार

पायलट साहब कितना भी करो आपका नंबर तो लगेगा नहीं क्योंकि कांग्रेस के खजाने में गहलोत साहब की हिस्सेदारी ज्यादा है। गहलोत साहब का भ्रष्टाचार का पैसा कांग्रेस के पास आता है और आरोप हमारे नेताओं पर लगाते है। इसके साथ शाह ने प्रदेश की कानुन व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े किए कि दंगे होते है लोगों के सिर काटे जाते है और सीएम सीएम सा​हब कार्यवाही के बात करते है। बम धमाकों को न्याय नहीं मिला आरोपी छूट गए और वह लोग न्याय की बाते करते हैं।

जनता सब जानती है और वह चुनावों का इंतजार कर रही है और इस बार कांग्रेस का प्रदर्शन सबसे खराब होगा। 5 साल तक कुछ नहीं किया और चुनावों के समय जनता को फ्री का लालच देकर वोट मांगने की तैयारी कर रहे है। लेकिन जनता को पता है कांग्रेस को जवाब कैसे देना है। भाजपा में हर कार्यकर्ता को मौका मिलता है जो आगे बढ़ सके और यही हमारी ताकत है। इनकी मेहनत का ही परिणाम है कि आज हम विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन पाए है।