Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

शादी के बाद भी नाबालिग से बनाए संबंध, एक ही फंदे पर लटके

क्राइम
शादी के बाद भी नाबालिग से बनाए संबंध, एक ही फंदे पर लटके

प्रेम प्रंसग के कारण आए दिन हत्या जैसी खबरें आती रहती है लेकिन इसके बाद भी अफेयर जैसे गंदे काम रूक नहीं रहे हैं। बाड़मेर में शादीशुदा युवक ने एक नाबालिग लड़की के साथ दोस्ती कर ली और इसके बाद दोनों में प्रेम हो गया। लेकिन एक दिन दोनों घर से गायब हो गए और जब उनकी तलाश की गई तो दोनों की लाश एक पेड़ से लटकी हुई मिली। लड़की के परिजनों ने  किडनैपिंग और पोक्सो का मामला दर्ज कराया था लेकिन दोनों की मौत के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ।

मौत के मामले में मिला इंसाफ

खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि मृतक युवक की दो साल पहले शादी हुई थी।  एक साल पहले उसकी पत्नी ने सुसाइड कर लिया था और इसके बाद उसकी मुलाकात नाबालिग युवती से हुई। इसके बाद दोनों का अफेयर शुरू हो गया था। युवती के घरवालों को दोनों के प्रेम प्रंसग की जानकारी थी।  

नाबालिग शिव थाना क्षेत्र की है जो दो दिन पहले घर से गायब हुई थी।  थाने में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस उनकी तलाश में लगी थी। इस बीच खेत की तरफ जाने वाले ग्रामीणों ने पेड़ पर दोनों के शव लटकते हुए देखा और पुलिस को इसके बारे में सुचना दी। दोनों ने एक ही फंदे से सुसाइड किया।