Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

राजस्थान BJP में होगा फिर बड़ा बदलाव, जोशी और राठौड़ के बाद वसुंधरा राजे को मिलेगी यह बड़ी जिम्मेदारी

आपणो राजस्थान
राजस्थान BJP में होगा फिर बड़ा बदलाव, जोशी और राठौड़ के बाद वसुंधरा राजे को मिलेगी यह बड़ी जिम्मेदारी

राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी में पिछले 10 दिन में ही बहुत बड़े  बदलाव देखने को मिल रहे हैं। दिल्ली आलाकमान पार्टी की अंदरूनी कलह को खत्म करके राजस्थान में सरकार बनाने की तैयारी में जुट गई है।  सीपी जोशी को जहां प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया गया तो राजेंद्र राठौड़ को नेता प्रतिपक्ष और सतीश पूनिया को उप नेता प्रतिपक्ष के पद पर नियुक्ति देकर सबको हैरान कर दिया है। अब गुटबाजी पर तो विराम लग गया लेकिन पूर्व सीएम राजे को लेकर अभी तक किसी प्रकार का फैसला नहीं हुआ है।

शोभायात्रा के दौरान दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प

चुनाव से पहले वसुंधरा राजे को कोई नई जिम्मेदारी दी सकती है ताकि बीजेपी में चल रही गुटबंदी पूरी तरह से खत्म हो जाए। वसुंधरा राजे का राजस्थान में खासा प्रभाव है, ऐसे में पार्टी उनकी अनदेखी नहीं कर सकती। बीजेपी उन्हें चुनाव में आगे तो करेगी लेकिन सीएम उम्मीदवार घोषित नहीं करेगी। 

आने वाले दिनों में वसुंधरा राजे को लेकर फैसला ले लिया जाएगा और इसी वजह से वह अब एक्शन मोड़ में दिख रही है। वहीं दूसरी तरफ डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा को भी नई जिम्मेदारी मिलने की बात सामने आ रही है। मीणा एसटी वर्ग से आते है और इसलिए  केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है।

वसुंधरा राजे के घर जाकर अरुण सिंह का मुलाकात करना बहुत कुछ कह रहा है। उनके समर्थकों को भी यह मैसेज भेजा गया है कि राजे की भूमिका अहम होगी और दिल्ली आलाकमान ने फैसला कर लिया है। बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी और नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र ने भी राजे के घर जाकर मुलाकात की है।

राजस्थान बीजेपी के बड़े नेताओं के बीच आपसी खींचतान चल रही थी और कई मौकों पर ऐसा देखा गया था। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा क्योंकि चुनावों से पहले पार्टी एकजुट होने का संदेश देगी। राजे को जिम्मेदारी तो मिलेगी लेकिन सीएम पद का उम्मीदवार घोषित नहीं किया जाएगा।