राइट टू हेल्थ बिल को लेकर राज्य सरकार और डॉक्टर्स के बीच जबरदस्त घमासान देखने को मिल रहा है। इस बिल को लेकर कई दिनों से निजी अस्पताल के डॉक्टर्स विरोध कर रहे है और आज उसी बात को लेकर विधानसभा का घेराव का ऐलान किया था। इस दौरान मार्च निकाल रहे डॉक्टर्स पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया जिसमें कई डॉक्टर्स घायल हो गए।
प्रदेशभर के 2500 से ज्यादा प्राइवेट हॉस्पिटल संचालक सड़कों पर उतरकर इसका विरोध कर रहे थे। डॉक्टर्स एसएमएस हॉस्पिटल से निकले और जेएलएन मार्ग होते हुए त्रिमूर्ति सर्किल होते हुए स्टैच्यू सर्किल पहुंचे। इस दौरान पुलिस ने स्टैच्यू सर्किल के पास रोक लिया तो धक्का-मुक्की हो गई। इसके बाद सभी डॉक्टर्स स्टैच्यू सर्किल पर ही धरने पर बैठ गए।
एक दूसरे डॉक्टर ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान सेक्रेटरी सबसे आगे चल रहे थे। अचानक कुछ पुलिस वालों ने सेक्रेटरी पर डंडे बरसाने शुरू कर दिए। किसी ने ध्यान नहीं दिया कि ये नीचे गिरे हुए हैं। हमारी ही भीड़ आगे बढ़ रही थी। पुलिस ने हमारी कोई मदद नहीं की।
दरअसल, सरकार ने कमेटी के सभी आपत्तियों और सुझावों को माना था। लेकिन बाद में सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा उनकी शर्तों और सुझावों को बिल में शामिल नहीं किया जिसके कारण विरोध किया जा रहा है। इस झड़प के बाद प्रदर्शनकारी महिलाओं के कपड़े भी फट गए तो कई लोग चोटिल हुए है।
