जयपुर: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने लंबे समय बाद बेरोजगारों को बड़ी खुशखबरी दी है। बोर्ड ने आने वाली नई भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है। सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर भर्ती परीक्षाओं की जानकारी देख सकते है।
बोर्ड ने 17 विभागों में भर्तियों की संभावित तारीख और माह की घोषणा कर दी है। सितम्बर 2023 से लेकर फरवरी 2024 तक इन परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा।
भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी करवानो के लिए उपेन यादव लंबे समय से संघर्ष कर रहे थे।
उपेन यादव
10 मई को कर्मचारी चयन बोर्ड का बड़ी संख्या में घेराव किया था,
आंदोलन का परिणाम भी मिलने लगा है और कर्मचारी चयन बोर्ड ने भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है
PTI भर्ती का परिणाम अगले वीक में और अध्यापक भर्ती परीक्षा के परिणाम 31 मई से पहले जारी करवाने का हमारा लक्ष्य है
