राजस्थान में ग्रामीण ओलंपिक खेलों की अपार सफलता के बाद सरकार ने शहरी ओलंपिक का आयोजन करने का फैसला जनवरी में लिया था लेकिन किसी कारण के चलते इनको टाल दिया गया था। लेकिन एक बार फिर से खेल राज्य मंत्री अशोक चांदना ने ग्रामीण ओलंपिक खेलों के रजिस्ट्रेशन पोर्टल का शुभारंभ कर दिया है। इन खेलों को लेकर मंत्री चांदना ने बताया कि इन खेलों के माध्यम से लोगों में भाईचारे की भावना तो बड़ी और साथ में अपनी प्रतिभा को सबके सामने लाने का खुला मंच भी मिला।
फटाफट अंदाज में Rajasthan, देखिये अब तक की सभी बड़ी खबरें
23 जून से राजीव गांधी शहरी एवं ग्रामीण ओलंपिक खेलों का शुभारंभ होगा और इसके लिए सरकार ने 130 करोड़ के बजट का प्रावधान भी रखा है जो पिछली बार 40 करोड़ ही था। अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस (23 जून) से खेलों का शुभारम्भ होगा और अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस (29 अगस्त) को इन खेलों का समापन समारोह का कार्यक्रम होगा।
शहरी ओलंपिक खेलों में तीन स्तरों पर एवं ग्रामीण ओलंपिक खेलों में चार स्तरों पर प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इन खेलों का आयोजन का ही परिणाम है कि खेलो इंडिया प्रतियोगिता में राजस्थान के खिलाड़ियों ने 48 पदक जीतकर नया रिकॉर्ड बनाया था। शहरी ओलंपिक के लिए 9 लाख लोगों ने पंजीकरण करवाया था और इसके बाद सरकार ने लोगों के उत्साह को ध्यान में रखते हुए बड़े स्तर पर इसका आयोजन करवाने का फैसला किया है।
चांदना ने कहा कि राजस्थान ने अपना प्रदर्शन सुधारते हुए खेलो इंडिया में देश में चौथा स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिताओं में 7 प्रकार के खेलों का आयोजन
राजीव गांधी शहरी ओलंपिक खेलों में बालक एवं बालिका वर्ग के लिए कबड्डी, टेनिस बॉल क्रिकेट, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स, फुटबॉल व बास्केटबॉल और खो-खो बालिका वर्ग के लिए।
राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों में कबड्डी, टेनिस बॉल क्रिकेट, वॉलीबॉल, रस्साकस्सी, फुटबॉल,शूटिंग वॉलीबॉल और खो-खो बालिका वर्ग के लिए।
आप सभी लोग rajolympic.rajasthan.gov.in पर जाकर ग्रामीण ओलंपिक खेलों के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
