सूत्रों के मुताबिक,राजकुमार राव और उनकी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा की सेरेमनी को बहुत ज्यादा प्राइवेट रखा गया है और 11 या नवंबर को चंडीगढ़ में इनकी शादी का कार्यक्रम तय किया गया है। इस शादी में फिल्म इंडस्ट्री से चुनिंदा मेहमानों को ही बुलाया गया है। राजकुमार और पत्रलेखा दोनों अपने परिवार के साथ चंडीगढ़ पहुंच चुके हैं इस शादी में कोरोना के कारण मेहमानों की संख्या बहुत कम रखी गयी है।
हालांकि दोनों ने अभी तक किसी प्रकार की ऑफिशियल घोषणा नहीं की है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पत्रलेखा शादी के मौके पर मशहूर डिजाइनर सब्यसाची द्वारा तैयार किया गया लहंगा पहनेंगी। इन दोनों के बारे में बताया जा रहा है कि इनकाा रिलेशन बहुत पूराना है लेकिन कभी भी इन्होंने अपने प्यार को जगजाहिर नहीं होने दिया। अगर राजकुमार के फिल्मी करियर की बात करें तो उनकी फिल्मों को बहुत ज्यादा पसंद किया जा रहा है उनकी एक के बाद एक फिल्म रिलीज होगी।
