Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

राखी के पति ने पहली पत्नी पर लगाया धोखा देना का आरोप, राखी को बताया देवी

फिल्मी फीवर
राखी के पति ने पहली पत्नी पर लगाया धोखा देना का आरोप, राखी को बताया देवी

बिग बॉस 15 में राखी सावंत के पति रितेश की एंट्री से ही जबरदस्त बवाल मचा हुआ है और इन दोनों की शादी को लेकर कई सवाल खड़े होते आ रहे हैं। इस शो में राखी से ज्यादा तो उनके पति रितेश की चर्चा होती है और उनकी पहली शादी को लेकर तो कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

इस शो में आने के बाद रितेश के बारे में लोगों को ज्यादा पता नहीं था लेकिन उनके पहली पत्नी ने रितेश को लेकर जो गंभीर आरोप लगाए हैं उनको लेकर रितेश ने पहली बार जवाब दिया है। 

मिया खलीफा ने ब्रेस्ट को लेकर किया ये बड़ा खुलासा, देखें तस्वीरें

रितेश ने पहली पत्नी के साथ शादी की बात मानी है लेकिन पत्नी के आरोपों को गलत बताया है।  रितेश ने कहा कि मेरी पहली पत्नी ने जो भी तस्वीरे शेयर की है वह सही है और 2014 में शादी हुई थी। लेकिन शादी के बाद उसका किसी के साथ चक्कर था और वह उसके साथ भाग गयी थी। बच्चे की वजह से मैंने उसको दोबारा मौका दिया था लेकिन वह फिर से भाग गयी तो मैंने भी अलग होने का फैसला किया। 

रितेश ने पहली पत्नी को लेकर कई सारे सारे फ्रुफ होने की बात कही और कहा उसने और उसके परिवारवालों ने मुझसे कितने पैसे लिए हैं उसका भी खुलासा करूंगा। जनता इन सब को देखकर सही और गलत का फैसला करेगी। 


पहली पत्नी के साथ तलाक नहीं होने पर कहा कि वह तलाक देना नहीं चाहती ज​बकि वह कहती है कि मैं उसे मारता हुं। वह मुझे परेशान करती है और जल्द ही तलाक लेंगे। उनकी पहली पत्नी के साथ अब कोई संबंध नहीं है लेकिन वह मुझे परेशान करती है खुद मजे करती है। शो में राखी संग लड़ाई को एक रणनीति बताया और कहा कि राखी बहुत अच्छी है।