Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

पायलट का गहलोत पर बड़ा पलटवार: सोनिया नहीं, वसुंधरा है गहलोत की नेता, 11 मई को निकालेंगे पद यात्रा

आपणो राजस्थान
पायलट का गहलोत पर बड़ा पलटवार: सोनिया नहीं, वसुंधरा है गहलोत की नेता, 11 मई को निकालेंगे पद यात्रा

सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच चली आ रही तकरार एक बार फिर तेज हो गई है। गहलोत ने अब पायलट समर्थक विधायकों पर पैसे लौटाने का दाव चलकर बड़ा बयान दिया है। लेकिन अब उनके इस बयान का जवाब​ देने के लिए पायलट ने जयपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे है। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस ऐसे समय में होने जा रही है, जब राहुल गांधी प्रदेश के दौरे पर रहेंगे।

राजस्थान कांग्रेस में फिर घमासान बढ़ता देख दिल्ली बैठे नेताओं को चिंता होने लगी है। पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहे हैं और इसमें वह सीएम गहलोत द्वारा लगाए गए आरोपों का जवाब देंगे। पायलट लंबे समय से हाइकमान का इंतजार कर रहे है लेकिन अब समय निकल गया है और इसी वजह से बड़ा कदम उठा सकते हैं।

राहुल गांधी के कार्यक्रम में शामिल होने गहलोत सरकार के मंत्री-विधायक माउंट आबू जाएंगे तो वही पायलट कुछ बड़ा फैसला ले सकते हैं। अशोक गहलोत ने वसुंधरा राजे को कांग्रेस सरकार बचाने के लिए सही ठहराया तो दावा किया कि कांग्रेस के कुछ विधायकों की बगावत के वक्त वसुंधरा राजे और बीजेपी नेता कैलाश मेघवाल ने उनकी सरकार बचाने में मदद की थी।

नाचना उपचुनाव मामले में सम्बंधित अधिकारियो पर होगी कार्रवाई

सचिन पायलट खेमे के विधायकों पर करोड़ों रुपये लेने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा हमारे विधायकों को 10 से 20 करोड़ मिले है लेकिन वह पैसे खर्च हो गए है तो वह उनको लौटाने में मदद कर सकते है। अगर पैसे वापस नहीं करेंगे तो अमित शाह उनको परेशान करेंगे और दबाव में काम नहीं कर पाएंगे। पायलट ने भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाते हुए अपनी ही सरकार पर हमला बोल रहे है। लेकिन अब कांग्रेस में पायलट और गहलोत की जंग चरम सीमा पर पहुंच गई है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में पायलट अपने विधायकों का बचाव करने के साथ सीएम गहलोत पर हमला बोलेंगे। क्योंकि लंबे समय से दोनों एक दूसरे पर जमकर आरोप लगा रहे है। पायलट अब या तो कांग्रेस छोड़ेंगे या फिर नई पार्टी का एलान करेंगे।