Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

पायलट की बगावत पर खड़गे और रंधावा लेंगे एक्शन या देंगे माफी, जानें इसके मायने

आपणो राजस्थान
पायलट की बगावत पर खड़गे और रंधावा लेंगे एक्शन या देंगे माफी, जानें इसके मायने

राजस्थान कांग्रेस में जो सियासी घमासान मचा हुआ है वह अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है और इस बार कोई फैसला नहीं हुआ तो इसका खामियाजा आने वाले चुनावों मे पार्टी को उठना पड़ेगा। पायलट ने अपनी सरकार के खिलाफ अनशन करके एक बात तो साफ कर दी है कि वे अब बड़ा फैसला लेने जा रहे हैं क्योंकि आलाकमान ने उनको बहुत लंबे समय से आश्वासान दे रखा था और अब समय निकला जा रहा है। 

पायलट ने बीजेपी राज के करप्शन के खिलाफ कार्यवाही नहीं होने से नाराज है तो सीएम गहलोत ने इस मामले में कोई बयान नहीं देकर सबको हैरान कर दिया है। इस बगावती तेवर पर पहली बार राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कांग्रेस अध्यक्ष को पूरी रिपोर्ट दे चुके हैं। रंधावा ने खड़गे से मुलाकात करके पायलट मामले का समाधान निकालेंगे क्योंकि उन्होंने कहा कि राजस्थान को पंजाब नहीं बनने दिया जाएगा।

फटाफट अंदाज में Rajasthan, देखिये दिनभर की सभी बड़ी खबरें

कांग्रेस प्रभाारी रंधावा ने पायलट के अनशन को पार्टी विरोधी गतिवि​धि बताया था और इस पर कार्यवाही की मांग की तो लगने लगा अब पायलट भी अपना फैसला लेंगे। पायलट के अनशन को पार्टी विरोधी तो बता दिया लेकिन पायलट को नोटिस मिलेगा या मामला पेंडिंग रखा जाएगा यह देखने की बात होगी। अनशन के बाद पायलट सिधा दिल्ली पहुंच गए है जिसको लेकर कई सवाल खड़े हो रहे है कि पायलट पर अगर एक्शन होगा 

पायलट इसका जवाब कैसे देंगे अगर एक्शन नहीं होगा तो गहलोत गुट के विधायक इस पर सवाल खड़े करेंगे।
पायलट ने कहा जो आलाकमान को चुनौती देता है और उन पर कार्यवाही नहीं होती तो सवाल तो खड़े होंगे। पायलट की मांगों को लेकर बीजेपी ने कहा यह उनकी लड़ाई है ​और पूर्व सीएम राजे पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं।