बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान ने लंबे समय बाद 'किसी का भाई किसी की जान' से एंट्री की लेकिन उनकी एंट्री इस बार ज्यादा खास नहीं रही और उनकी फिल्म अपनी लागत भी नहीं निकाल पा रही है। रिलीज के छठे दिन सिर्फ 5 करोड़ की कमाई से अनुमान लग गया है कि अब यह फिल्म दर्शकों को अपनी तरफ नहीं खींच पाई। इस फिल्म को आने वाले दिनों में ज्यादा कमाई की उम्मीद भी नहीं करनी चाहिए क्योंकि आज पोन्नियन सेल्वन 2 और मिथुन चक्रवर्ती के बेटे नमाशी की डेब्यू मूवी बैड बॉय सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।
Jhunjhunu: खनन माफियाओं के आगे सरकार बेबस
'किसी का भाई किसी की जान' ने छठे दिन गुरूवार को 5 करोड़ कमाए तो रिलीज के दिन 15 करोड़, शनिवार को 25 करोड़, रविवार को 26 करोड़, सोमवार को 10 करोड़ और मंगलवार को 6 करोड़ का कलेक्शन किया था। आने वाले दिनों में इस फिल्म की कमाई का ग्राफ गिरेगा क्योंकि दर्शकों ने इस फिल्म से मुंह मोड़ लिया है।
इस फिल्म की आगे की राह मुश्किल है क्योंकि मणिरत्नम की मचअवेटेड मूवी पोन्नियन सेल्वन 2 और मिथुन चक्रवर्ती के बेटे नमाशी की डेब्यू मूवी बैड बॉय सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। पोन्नियन सेल्वन 2 का दर्शकों में जबरदस्त क्रेज है। साउथ के बड़े सितारों के साथ ऐश्वर्या राय भी इसमें नजर आएगी।
