बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री का नाम आज किसी के लिए अनजान नहीं है लेकिन अब उनके जीवन में एक ऐसा मोड़ आने वाला है जिसको लेकर उन्होंने कभी नहीं सोचा था। बाबा लोगों के भविष्य में होने वाले घटनाक्रम को बताकर उनका समाधान करते है और इस बार उनके प्रेम में पड़ी MBBS स्टूडेंट जल्द ही उनके दरबार में पहुंच रही है। इस खबर को लेकर उनसे कई बार सवाल किया गया है कि वह शादी कब करेंगे तो उन्होंने हर बार यहीं जवाब दिया है कि सब अच्छा होगा।
लेकिन बाबा को अपना दिल दे बैठी MBBS स्टूडेंट शिवरंजनी तिवारी जल्द ही बाबा के दरबार में पहुंचने वाली है। शिवरंजनी ने बाबा को अपना प्राणनाथ मान लिया है और अपने मन की बात कहने के लिए वह गंगोत्री से कलश यात्रा लेकर छतरपुर पहुंची है। लेकिन इस बीच अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई जिसके बाद उसको अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है और यह सब उनकी कमजोरी के कारण हुआ है।
Fatafat : Non-Stop Superfast | Hindi News | Rajasthan News
एक महीने पहले उत्तराखंड के गंगोत्री से गंगा जल लेकर शिवरंजनी निकली थी। 16 जून को बागेश्वर धाम में गंगा जल चढ़ाकर पूजा-अर्चना करेगी लेकिन खबर है कि इस दिन धीरेंद्र शास्त्री बागेश्वर धाम में नहीं होंगे। बताया जा रहा है कि बाबा एकांतवास में चले जाएंगे और इसकी वजह से दोनों का मिलन नहीं होगा। धीरेंद्र शास्त्री को प्राणनाथ कहा है और शादी करना चाहती है।
