इस्लामिक पैनलिस्ट शोएब जमई का एक विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जमई के इस जहरीले भाषण को सुनकर बहुत ज्यादा विवाद खड़ा हो गया है और उसने भारत में रहते हुए ऐसा बयान दिया है तो उनकी सोच का पता चलता है। जमई हमेशा से ही भारत विरोध बात करता है लेकिन इस वीडियो में कहा कि जिस दिन हमारी संख्या 75 करोड़ हो जाएगी तो मुसलमान प्रधानमंत्री होगा और 250 से अधिक हमारे सांसद होंगे।

Rajasthan News: भ्रष्टाचार और महिला अपराध पर घिरी गहलोत सरकार- रेखा राठौड़
वीडियो में कहा कि, 'कसम खुदा की कह रहा हूँ, अल्लाह करे वो दिन आए कि ये देश अखंड भारत बन जाए और पाकिस्तान में रहने वाले 25 करोड़ मुस्लिम, बांग्लादेश में रहने वाले 25 करोड़ मुस्लिम और भारत में रहने वाले 25 करोड़ मुसलमान मिलकर 75 करोड़ हो जाएँगे। उस दिन  मुसलमान प्रधानमंत्री होगा और 250 से ज्यादा हमारे मुसलमान सांसद होंगे।'

जमई ने इसके बाद तो ऐसा बयान दिया जिसको लेकर हिंदू संगठनों ने सख्त कार्रवाई की मांग की है। जमई ने साधू-संतों का मज़ाक उड़ाते हुए कहा वह दिन अब दूर नहीं है, जब '2024 में ऐसे बाबाओं को लंगोट लेकर न भागना पड़ जाए। अगर ऐसा नहीं हो तो शोएब जमई का नाम बदल देना… तुम्हारे बाप का देश नहीं है।' यह वीडियो 6 दिन पुराना बताया जा रहा है और जमाई ने धीरेंद्र शास्त्री पर विवादित बयान दिया है। अब उसके खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज करने की माँग उठ रही है।