Sunday, 4 October 2026
अभी का दौर

सिद्धारमैया को कर्नाटक की कमान, डीके बनेंगे डिप्टी सीएम, 20 मई को शपथ

देश विदेश
सिद्धारमैया को कर्नाटक की कमान, डीके बनेंगे डिप्टी सीएम, 20 मई को शपथ

कर्नाटक में मुख्यमंत्री को लेकर चल रही उठापठक अब खत्म हो चुकी है और कांग्रेस हाईकमान ने फैसला ले लिया है। इस बार भी सिद्धारमैया कर्नाटक के मुख्यमंत्री होंगे और डीके शिवकुमार उपमुख्यमंत्री की जिम्मेदारी संभालेंगे। कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज बेंगलुरु में बुलाई गई है और इसके बाद विधायक दल का नेता चुना जाएगा। दिल्ली आलाकमान ने दोनों नेताओं को राजी कर लिया है और डीके को सरकार में अहम मंत्रालय भी दिए जा सकते हैं। 20 मई को दोपहर 12.30 बजे शपथ ग्रहण समारोह बेंगलुरु में होगा और इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। कांग्रेस के सभी सीएम और बड़े नेता इसमें शामिल होंगे।


सिद्धरमैया के सीएम बनने की खबर के बाद से उनके समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। सिद्धारमैया के आवास पर उनके समर्थकों ने उनके पोस्टरों पर दूध डालकर खुशी जाहिर कर रहे है। पूर्व सीएम सिद्धरमैया को फिर से कर्नाटक मुख्यमंत्री की कमान देने की तैयारी हो गई है। सूत्रों के मुताबिक मल्लिकार्जुन खड़गे ने सिद्धारमैया के नाम पर मुहर लगा दी है। डीके शिवकुमार को डिप्टी सीएम बनाने का ऑफर दिया जा रहा है लेकिन वह सीएम बनने पर अड़े हुए थें।

Pakistan News: Munir और Imran की दुश्मनी के पीछे Bushra Bibi
डीके शिवकुमार पार्टी के फैसले को नहीं मानते है तो उनका अगल कदम क्या होगा इसको लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। दोनों की इस लड़ाई पर बीजेपी ने तंज कसते हुए कहा जनता ने जनादेश दिया है लेकिन सीएम बनने के चक्कर में सीएम का नाम तय नहीं हो पा रहा है। कांग्रेस को डर है कि डीके अगर पायलट की तरह हो जाएंगे तो उनके लिए बड़ी परेशानी खड़ी हो जाएगी। लेकिन अब दोनों नेताओं ने आलाकमान की बात मान ली है और जल्द ही वह आधिकारिक बयान देंगे।