दिल के लिये फायदेमंद- आज के समय ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रोल बढ़ने से स्ट्रोक के कारण दिल की बीमारी होने का खतरा बहुत ज्यादा बढ़ता जा रहा है। लेकिन सिंघाड़े में पोटेशियम जैसे तत्व होते है जो आपके हाई ब्लड प्रेशर को कम करता है और फाइबर से भी दिल की बीमारियों से छूटकारा मिल सकता है।
वजन कम करता है- सिंघाड़े में पानी की मात्रा बहुत ज्यादा पाई जाती है जो कैलोरी को कम करने का काम करता है। अगर आपको वजन कम करना है तो सिंघाड़े का सेवन जरूर करें और आपको ज्यादा भूख लगने पर भी आपको इसके सेवन से भूख कम लगेगी।
कैंसर से बचाव- सिंघाड़े में एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व होते है जो आपको कैंसर से बचाने का काम करते हैं। इसमें पोटेशियम, मैंगनीज, कॉपर, विटामिन बी6 जैसी कई तत्व होते है जो आपको कई बीमारियों से बचाकर रखता है।
