Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

राजस्थान: दो बार शादी करेंगे विक्की और कैटरीना, मेहमानों का आना हुआ शुरू

फिल्मी फीवर
राजस्थान: दो बार शादी करेंगे विक्की और कैटरीना, मेहमानों का आना हुआ शुरू
बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ और विक्की कौशल देर रात जयपुर पहुंच गये थे और आज उनकी शादी की रस्में  सवाईमाधोपुर जिले के चौथ का बरवाड़ा में सिक्स सेंस फोर्ट में शुरू होगी। इस शादी में शामिल होने के लिए दोनों परिवार के सदस्यों के साथ कुछ मेहमान भी आ गये हैं।

विक्की और कैटरीना की शादी की रस्में आज से शुरू होने जा रही है और आज रात संगीत सेरेमनी का कार्यक्रम होगा। इन दोनों की शादी का कार्यक्रम लगभग एक सप्ताह तक चलेगा। सिक्स सेंस बरवाड़ा फोर्ट होटल में कैटरीना-विक्की की शादी शाही तरीके के साथ रजवाड़ी स्टाईल में होगी।
खाने में लगेगा राजस्थानी तड़काइस शादी में शामिल होने वाले मेहमानों के खाने पीने का विशेष ध्यान रखा है। शादी के लिए देश के साथ विदेश से सब्जियां मंगवाई गई हैं। शादी समारोह में राजस्थानी, पंजाबी, गुजराती और साउथ इंडियन फूड भी तैयार किया जाएगा।
दो तरीके से होगी शादीरिपोर्ट्स की माने तो प्रियंका और निक की तरह ही विक्की और कैटरीना की शादी भी दो रीति-रिवाजों से होगी। पहली शादी हिंदु रीति-रिवाज से रॉयल मंडल में सात फेरे लेकर होगी तो वहीं दूसरी अंग्रेजी स्टाइल में व्हाइट वेडिंग होगी। इसी वजह से सिक्स सेंसेस फोर्ट में दोनों रीति-रिवाजों की शादी की तैयारी की गयी है।
शादी का कार्यक्रम
7 दिसंबर को संगीत सेरेमनी होगी।
8 दिसंबर को मेहंदी सेरेमनी होगी। 
9 दिसंबर को शादी होगी। 
10 दिसंबर रिसेप्शन होगा।