Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

सर्दियों के मौसम आपकी स्किन में निखार लाएंगे ये आसान टिप्स

धर्म
सर्दियों के मौसम आपकी स्किन में निखार लाएंगे ये आसान टिप्स
सर्दियों के मौसम में सबसे ज्यादा महिलाओं की स्किन का ड्राई होना या उसमें रूखापन आना सबसे ज्यादा परेशानी का कारण बनता है और इससे बचने के लिए वह दिन—रात ऐसे उपाय करती है जिसके कारण उनकी स्किन और ज्यादा खराब हो जाती है। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे आसान टिप्स बताने जा रहे है जिनको महिलाएं घर पर आसानी से उपयोग में लाकर अपनी स्किन का ख्याल रख सकती है।
1. सर्दी के मौसम ठंड होने के कारण सभी लोग पानी कम मात्रा में पीते है और महिलाएं तो इस मामले में बहुत पीछे है इसी   वजह से उनकी स्किन ड्राई होती है। महिलाओं को सर्दी के मौसम में पानी का ज्यादा से ज्यादा सेवन करना चाहिए जिससे स्किन में नमी बनी रहे हैं तो रूखापन नहीं आएगा।
2. सर्दी के मौसम में ज्यादा गर्म पानी का सेवन भी नहीं करना चाहिए क्योंकि ज्यादा गर्म पानी से नहाने पर स्किन की नमी खत्म हो जाती है और रूखापन ज्यादा आता है। नहाने से पहले अपने ​शरिर पर हल्के गर्म तेल से मालिश करके नहाने से स्किन कोमल बनी रहती है।

3. नहाने के पानी में नीम का इस्तेमाल करना भी स्किन के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है। नीम में कई प्रकार के तत्व होते है जैसे एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल गुण से आपकी त्वचा में नमी बनी रहती है।इसके साथ नीम का पानी आपको  कई प्रकार की बीमारियों से भी बचाकर रखता है।
4. सर्दी के मौसम में महिलाओं को ज्यादा मेकअप करने से बचना होगा क्योंकि ज्यादा मेकअप आपकी त्वचा को ड्राई करता  है जिसके कारण आपकी त्वचा की नमी खत्म हो जाती है। रात के समय में तो मेकअप नहीं करें तो आपके लिए बहुत अच्छा होगा।
5. सर्दी के मौसम में महिलाओं को नारियल तेल का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करना चाहिए क्योंकि नारियल का तेल त्वचा में नमी बनाकर रखने के ​साथ त्वचा में निखार लाता है।