Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

WTC Final: भारतीय प्लेइंग इलेवन में इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका, जानें पूरी लिस्ट

खेल
WTC Final: भारतीय प्लेइंग इलेवन में इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका, जानें पूरी लिस्ट

7 जून से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच शुरू होगा जो 11 जून तक खेला जाएगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ICC WTC Final का मुकाबला  बुधवार से लंदन के ओवल में खेला जाएगा। इस मैच को लेकर भारतीय टीम पूरी तरह से तैयार है और वह दूसरी बार फाइनल मैच खेल रही है। 

इस मैच में टीम इंडिया किस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरेगी उसको लेकर चर्चा हो रही है। इस बार कुछ ऐसे खिलाड़ियों को मौका दिया है जिन्होंने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया है। भारतीय समयानुसार मैच दोपहर 3:30 बजे शुरू होने के बाद रात 11:00 बजे तक चलेगा। 

WTC Final के लिए संभावित भारतीय प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, ईशान किशन, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, उमेश यादव और मोहम्मद सिराज

टॉप ऑर्डर
सलामी बल्लेबाज के रूप में कप्तान रोहित शर्मा, शुभमन गिल और चेतेश्वर पुजारा को जिम्मेदारी दी जाएगी।

मिडिल ऑर्डर 
मिडिल ऑर्डर की शुरुआत विराट कोहली से होगी और इसके बाद अजिंक्य रहाणे को मौका मिलेगा। वहीं नंबर छह पर ईशान किशन को विकेटकीपर के रूप में जिम्मेदारी दी जाएगी।

Fatafat : Non-Stop Superfast | Hindi News | Rajasthan News | Latest News

ऑलराउंडर 
रविंद्र जडेजा और शार्दुल ठाकुर को मौका दिया जाएगा। दोनों ही खिलाड़ियों का प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहा है।

गेंदाबाजी
गेंबदाजी में मोहम्मद शमी, उमेश यादव और मोहम्मद सिराज को मौका दिया जाएगा।