आर्थिक बदहाली झेल रहे श्रीलंका में हालात पूरी तरह से खराबदिख रहे हैं . सड़क से लेकर राष्ट्रपति भवन तक हर तरफ प्रदर्शनकारी नजर आ रहे हैं . राष्ट्रपति भवन पर कब्जा करने के बाद प्रदर्शनकारी उसे छोड़ने को तैयार नहीं हैं.कुछ फोटोज सामने आ रही हैं जिसमे प्रदर्शनकारी मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं. कुछ लोग सो रहे हैं तो कुछ लोग मोबाइल चला रहे है कुछ प्रदर्शनकारी सोफे पर बैठे हुए हैं और कुछ लेटे हुए . फोटो में साफ देखा जा रहा है कि पीछे एसी भी चल रहा है और प्रदर्शनकारी ठंडी हवा का मजा ले रहे कुछ लोग फोटो में बैग लिए हुए भी दिख रहे हैं. उन्हें देखकर ऐसा लग रहा है वे लंबे समय तक रहने के इरादे से अपना सामान लेकर आए हैं. कुछ प्रदर्शनकारी कैरम खेलते हुए नजर आए. उनके चेहरे देखकर लग रहा है कि वे काफी एंजॉय कर रहे हैं
जो लोग पीएम हाउस जा रहे हैं, उन्हें फ्री में गर्म खाना खाने को मिल रहा है. इन फोटोज में साफ़ दिख रहा है कि लोग खाना खा रहे हैं. पीएम हाउस में घूम रहे हैं. वही कुछ फोटोज में , जिसमें प्रदर्शनकारी खाना खाते खाते लॉन में घूम रहे हैं. उन्हें ऐसा लग रहा है कि वे इन दिनों काफी लैविश लाइफ जी रहे हैं. आवास पर मौजूद 33 वर्षीय सरकारी कर्मचारी कुमार ने रॉयटर्स को बताया, "जब तक राजपक्षे पद नहीं छोड़ेंगे, तब तक वे लोग वहां से नहीं हिलेंगे."
