Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

ऑपरेशन कावेरी: दिल्ली पहुंचते ही सूडान में फंसे भारतीयों ने लगाए एयरपोर्ट पर'मोदी जिंदाबाद' के नारे

देश विदेश
ऑपरेशन कावेरी: दिल्ली पहुंचते ही सूडान में फंसे भारतीयों ने लगाए एयरपोर्ट पर'मोदी जिंदाबाद' के नारे

सूडान इन दिनों गृह युद्व की आग में झुल रहा है और सत्ता पर कब्जा करने की लड़ाई में वहां कई लोगों की मौत हो चुकी है। वहां सेना और अर्धसैनिक बल के बीच चल रहे संघर्ष की वजह से दुनिया भर के कई लोग फंसे हुए है और इसमें 3 हजार से ज्यादा भारतीय भी शामिल है। भारत सरकार ने वहां फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए 'ऑपरेशन कावेरी' शुरू कर दिया और इसके तहत बुधवार रात को 350 भारतीयों को सकुशल भारत लाया गया है। दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचते ही लोगों ने भारत माता की जय, इंडियन आर्मी जिंदाबाद, पीएम नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। वहां से लौटे भारतीयों ने कहा है कि इस मुश्किल घड़ी में हमारी सरकार ने जो कदम उठाए है वह बहुत ही शानदार है। सभी लोग पीएम मोदी का अहसान मानते है।
Navtej TV- Podcast Bulletin
विदेश मंत्री जयशंकर ने दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे लोगों का फोटो शेयर करते हुए ट्वीट किया- आपका भारत वापसी पर स्वागत करता है। ऑपरेशन कावेरी के तहत पहली फ्लाइट आ चुकी है आने वाले दिनों सभी लोगों को भारत लाया जाएगा।  दो विमानों से सैंकडों भारतीयों को सुरक्षित निकालकर जेद्दा पहुंच जा रहा है और जल्द ही उनकी भारत में वापसी होगी। 

ऑपरेशन का नाम कावेरी नदी पर रखा गया
इसका नाम रखने की बड़ी वजह है क्योंकि ज्यादातार लोग दक्षिण भारत के है और इसी वजह से वहां की नदी के नाम पर इस नाम तय किया गया। यूक्रेन पर रूस के हमले के दौरान भारत ने ऑपरेशन गंगा शुरू किया था जिसमें सभी भारतीय को सुरक्षित भारत लाया गया था।