साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण का समय खत्म हो चुका है और इसको लेकर दुनिया भर से कई तस्वीरें सामने आ रही है। ग्रहण को सबसे पहले ऑस्ट्रेलिया में देखा गया इसके बाद दुनिया के कई देशों में इसका साफ तौर पर देखा गया। ग्रहण के शुरू होने से पहले सूतक लग जाता है और इस दौरान कई प्रकार की सावधानियां बरती जाती है।
ग्रहण की शुरुआत सुबह सात से हुई थी और यह कंकणाकृति सूर्य ग्रहण था जिसे मिश्रित सूर्य ग्रहण के नाम से भी जाना जाता है। अशुभ घटनाओं के रूप में इस ग्रहण को जाना जाता है। बताया जाता है कि ऐसा संयोग 100 साल बाद बना है और इसके कारण कई अशुभ घटनाएं होने का खतरा भी बढ़ गया है।
IPL Match में Rajasthan के CM की हुई किरकिरी
सूर्य ग्रहण तो कई बार होता है लेकिन ग्रहण पहली बार हुआ है। क्योंकि इसके तीन अलग- अलग रूप (आंशिक, पूर्ण और कुंडलाकार) बहुत अशुभ माना जाता है। इन तीनों रूपों को मिलाकर इसे हाइब्रिड सूर्यग्रहण कहते है। तीनों स्थिति में यह अलग-अलग रूपों में नजर आता है। कई देशों में तो दिन में ही अंधेरा छा गया था लेकिन वह कुछ समय के लिए था।
इस ग्रहण का असर भारत पर नहीं होगा ऐसे में इसे केवल विदेश में ही देखा जा सकता है।
यहां दिखाई देगा सूर्य ग्रहण
अमेरिका, माइक्रोनेशिया, थाइलैंड, कंबोडिया,मलेशिया, फिजी, जापान, समोआ, चीन, सोलोमन, सिंगापुर, जैसी जगहों पर आसानी से दिखाई देगा।
