Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

गांधीनगर में चौकसे बंधुओं का कथित आतंक!

मध्य प्रदेश
गांधीनगर में चौकसे बंधुओं का कथित आतंक!

इंदौर के गांधीनगर क्षेत्र में शासकीय भूमि पर कथित कब्जे को लेकर एक बार फिर बड़ा विवाद सामने आया है। नया बसेरा क्षेत्र के रहवासियों ने विशाल चौकसे, प्रयाग चौकसे और उनके साथियों पर सरकारी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश का आरोप लगाया है। रहवासियों का कहना है कि जब उन्होंने कब्जे का विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और इलाके में दहशत फैलाने का प्रयास किया। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है, वहीं रहवासियों ने प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने की मांग की है।गांधीनगर के वार्ड क्रमांक 15 स्थित नया बसेरा क्षेत्र में उस समय हंगामा मच गया, जब रहवासियों के अनुसार कुछ लोग शासकीय भूमि पर कब्जा करने की नीयत से निर्माण की तैयारी करने पहुंचे। स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया तो विवाद बढ़ गया।रहवासियों का आरोप है कि विशाल चौकसे, प्रयाग चौकसे और उनके साथ आए लोगों ने विरोध कर रहे महिलाओं और पुरुषों के साथ मारपीट की, धमकियां दीं और मौके पर भय का माहौल बना दिया। घटना के वीडियो भी सामने आने की बात कही जा रही है।रहवासियों का कहना है कि यह जमीन शासकीय है और इस पर किसी भी प्रकार का निर्माण पूरी तरह अवैध है। उनका आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से भूमाफियाओं के हौसले बुलंद हैं।अब पीड़ितों ने प्रशासन और पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई, शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।