Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

बॉक्स ऑफिस पर 'द केरल स्टोरी' का धमाका, 200 करोड़ का होगा कलेक्शन

फिल्मी फीवर
बॉक्स ऑफिस पर 'द केरल स्टोरी' का धमाका, 200 करोड़ का होगा कलेक्शन

फिल्म 'द केरल स्टोरी' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होते ही बड़ा धमाका कर दिया हैं। रिलीज के पहले दिन जबरदस्त कमाई करते हुए दूसरे दिन भी रिकॉर्ड कमाई करके सबको हैरान कर दिया है। शानदार ओपनिंग के साथ थिएटर्स में दर्शकों की संख्या बढ़ती ही जा रही है और इस वजह से फिल्म ने अब तक 30 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है।

फिल्म को लेकर काफी विवाद हुए और इन विवादों ने फिल्म को लेकर लोगों में उत्साह पैदा कर दिया। डायरेक्टर सुदिप्तो सेन की 'द केरल स्टोरी' ने पहले दिन  8.03 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और शनिवार  यानि दूसरे दिन भी 15 करोड़ से ज्यादा कमाई करने में सफल रही है। ​तीसरे दिन या रविवार को कमाई का आंकड़ा 25 करोड़ के पार पहुंच सकता है।

शनिवार के मुकाबले रविवार को 'द केरल' स्टोरी की एडवांस बुकिंग बहुत ज्यादा देखने को मिली है। वहीं दूसरी और छुट्टी का दिन होने से दर्शक भी इसकी कहानी देखने को आ रहे है।  पहले वीकेंड में 'द केरल स्टोरी' का कलेक्शन 50 करोड़ के पास पहुंच सकता है। 'द केरल स्टोरी' की तुलना, अनुपम खेर स्टारर 'द कश्मीर फाइल्स' से की जा रही है।

लेकिन इस फिल्म की कमाई 'द कश्मीर फाइल्स' से ज्यादा का है। सोमवार के दिन फिल्म की कमाई पर थोड़ा ब्रेक लग सकता है लेकिन सोमवार को फिल्म 5 करोड़ से ज्यादा की कमाई करती है तो फिल्म आने वाले दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा तो बहुत जल्दी पूरा कर लेगी।

Sukesh Chandrashekhar के Letter ने फिर बढ़ाई Arvind Kejriwal की मुश्किलें

इस फिल्म में अदा शर्मा, योगिता बिहानी, सोनिया बानी, सिद्धी इदानानी का दमदार अभिनय देखने को मिलेगा। फिल्म मलयालम, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ के साथ हिंदी में रिलीज होगी। हिंदू और क्रिश्चियन लड़कियों को लव जिहाद में फंसाने की पूरी कहानी को इसमें बताया गया है। लेकिन इस सत्य घटना पर आधारित फिल्म का विरोध करना कई सवाल खड़े कर रहा है।