राजस्थान की अपराधियों को अब पुलिस प्रशासन का डर ही नहीं रहा है और इसी वजह से राजस्थान में अपराध का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। प्रदेश के मुखिया तो गृह विभाग के मालिक है लेकिन जिस प्रकार से पुलिस प्रशासन का रवैया रहा है या पुलिस पर हमला हुआ वह कई सवाल खड़े कर रहा है। पुलिस को लेकर अपराधी किस प्रकार से बेखौफ हो कर उन पर ही हमला कर रहे है यह सोचने वाली बात है।
हाल ही में उदयपुर जिले के मांडवा थाना क्षेत्र में एक अपराधी को पकड़ने गए पुलिस दल पर अपराधियों ने हमला कर दिया और इसके बाद पुलिस को भागकर अपनी जान बचानी पड़ी। इस घटना में लगभग 7 पुलिसकर्मी घायल हुए है। कुकावास क्षेत्र में एक अपराधी को पकड़ने के लिए पुलिस पहुंची थी क्योंकि उसकी लंबे समय से तलाश की जा रही थी।
अवैध हथियार फैक्ट्री पर SOG की दबिश
दबिश के दौरान जैसे थानाधिकारी के साथ उनकी टीम अपराधी के घर के घर पहुंची तो अपराधियों ने घात हमला कर दिया। हमलावरों ने लाठियों, चाकुओं से हमला किया किया और गोलीबारी की बात भी सामने आई है। हमले में थानाधिकारी को भी चोट आई है और अभी तक कोई भी अपराधी पकड़ में नहीं आया है।
