बोरिस जॉनसन ने गुरुवार को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया. उनके रिजाइन करते ही अब नए प्रधानमंत्री को लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं हैं. हर कोई जानना चाहता है कि ब्रिटेन का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा. इस बीच कई संभावित नामों की चर्चा खूब हो रही है. इसमें सबसे आगे ऋषि सुनक का नाम है, जो बोरिस जॉनसन के कार्यकाल में वित्त मंत्री रह चुके हैं ऋषि सुनक को देश के अगले प्रधानमंत्री की रेस में आगे बताया जा रहा है. सुनक इंफोसिस के सह संस्थापक और दिग्गज कारोबारी नारायण मूर्ति के दामाद हैं, 42 साल के सुनक ने फरवरी 2020 में उस समय इतिहास रच दिया था, जब बोरिस जॉनसन सरकार में उन्हें वित्त मंत्री बनाया गया था. इससे पहले इस साल जनवरी में ब्रिटेन के एक प्रमुख सट्टेबाज ने भी ये भविष्यवाणी की थी कि बोरिस जॉनसन जल्द ही इस्तीफा दे सकते हैं और उनकी जगह ऋषि सुनक नए प्रधानमंत्री बन सकते हैं.
Police custody में salmaan chishti के नाटक!
ऋषि के माता-पिता भारतीय मूल के थे. उनके पिता यशवीर का जन्म और लालन पोषण केन्या में हुआ था जबकि उनकी मां उषा का जन्म तंजानिया में हुआ था. ऋषि के दादा-दादी का जन्म पंजाब प्रांत में हुआ था. वे बाद में 1960 के दशक में अपने बच्चों के साथ ब्रिटेन में आकर बस गए थे, 12 मई 1980 को ब्रिटेन के साउथम्पैटन में ऋषि का जन्म हुआ. ऋषि तीन भाई बहनों में सबसे बड़े हैं।
इस Tourist Place पर Bikini पहनने पर लगेगा 40 हज़ार का जुर्माना!
वहीं हाल ही में ऋषि सुनक ने कहा था कि भारत में बहुत अवसर हैं और भारत भविष्य को उम्मीद भरों नजरों से देख रहा है. ब्रिटेन को भारत को कमतर आंकने से बचना होगा। कई मौकों पर ऋषि भारत की पैरवी कर चुके है, ऋषि ने एक बार कहा था ब्रिटेन को भारत के साथ हमारे संबंधों पर दोबारा काम करना होगा. दोनों देशों के बीच बराबरी की साझेदारी होनी चाहिए. हमारा ध्यान इस पर होना चाहिए कि हम ब्रिटेन आने वाले भारतीयों का जीवन किस तरह आसान बनाएं, वहीं मीडिया में जब से ऋषि सुनक के प्रधानमंत्री बनने की खबरें आ रही है उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति की भी एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वो एक ट्रे में चाय और स्नैक्स लेकर जाती दिख रहीं हैं,
