Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

उखाड़ दिया और मैं समंदर हूं, लौटकर वापस आऊंगा..ये हैशटैग क्यों हो रहे है ट्रेंड!

रेसिपी
उखाड़ दिया और मैं समंदर हूं, लौटकर वापस आऊंगा..ये हैशटैग क्यों हो रहे है ट्रेंड!

महाराष्ट्र में चल रहे सियासी संग्राम में बीजेपी की जीत तय है यानि मुख्यमंत्री पद से उद्धव ठाकरे के इस्तीफे के बाद बीजेपी की सरकार बनने वाली है, जिसकी खुशी बीजेपी खेमे में साफ देखी जा रही है, उद्धव ठाकरे के इस्तीफा देते ही सोशल मीडिया पर हैशटैग 'उखाड़ दिया' ट्रेंड करने लगा है, यहीं नहीं हैशटैग के साथ ट्विटर यूजर्स ने सबसे ज्यादा शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत को निशाना बनाया. संजय राउत का एक पुराना बयान भी वायरल हुआ.


इसमें ईडी की जांच पर राउत ने बीजेपी पर हमला बोला था. उन्होंने कहा था कि मुझसे पंगा मत लेना, मैं बालासाहेब का शिवसैनिक हूं. मेरा क्या उखाड़ लोगे?' इसपर ट्विटर यूजर्स 'उखाड़ दिया' लिख रहे हैं, वहीं देवेंद्र फडणवीस का भी एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो कह रहे है 'मेरा पानी उतरता देख, मेरे किनारे पर घर मत बसा लेना, मैं समंदर हूं, लौटकर वापस आऊंगा', यूं तो ये डायलॉग किसी बंबईया हिन्दी फिल्मों जैसा है लेकिन मौजूदा राजनीति में इस डायलॉग को पॉपुलर करने का श्रेय महाराष्ट्र के 51 वर्षीय बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस को जाता है, ठाकरे के इस्तीफे के बाद ये वीडियो फिर से वायरल हो गया, देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर से धुरी बनकर लौट आए हैं. विरोधियों को चारों खाने चित कर, खुद को ज्यादा मजूबत कर.

पुलिस की नाकामी से Kanhaiya Lal का हुआ सिर कलम

चर्चा है कि महाराष्ट्र के अगले सीएम देवेंद्र फडणवीस बनेंगे, 1 जुलाई को उनकी फिर से ताजपोशी हो सकती है। वहीं शिवसेना सांसद ने उद्धव ठाकरे के इस्तीफा देने के बाद कहा कि महाराष्ट्र ने उद्धव ठाकरे के रूप में एक समझदार और सभ्य मुख्यमंत्री खो दिया है, जिन्होंने शालीनता से पद छोड़ दिया है, उद्धव ठाकरे ने अंतिम संदेश में अपने शायराना अंदाज में शिवसेना के बागी विधायक एकनाथ शिंदे पर तंज भी कसा। ठाकरे ने कहा  उन्हें पेड़ा मुबारक हो, मुझे आपका प्यार चाहिए।

​​​​​​​

जिन्हें कुछ भी नहीं दिया, उन्होंने साथ दिया. जिनको मैंने दिया, वो नाराज हैं. उन्होंने कांग्रेस-एनसीपी का शुक्रिया अदा किया और कहा कि कुछ अच्छा हो रहा हो तो उसे नजर लग जाती है. मैं घबराने डरने वाला नहीं हूं. मैं फिर से उड़ान भरूंगा. शिवसेना कोई हमसे छीन नहीं सकता।