Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़ में एक दर्जन श्रद्धालुओं की मौत

रेसिपी
वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़ में एक दर्जन श्रद्धालुओं की मौत

नए साल के पहले ही दिन जम्मू कश्मीर के कटरा में माता वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़ में कई श्रद्धालुओं की मौत होने के साथ कई लोग घायल हुए है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार लगभग 1 दर्जन से अधिक श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है और यह संख्या भी बढ़ सकती है। 

इस भगदड़ में 12 श्रद्धालुओं की मौत और 13 लोग घायल होने की सुचना मिल रही है। इस हादसे कारण ज्यादा भीड़ का होना बताया जा रहा है। इस घटना से पहले का वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि श्रद्धालुओं की संख्या बहुत ज्यादा है।

प्रशासन ने इस हादसे को लेकर दावा किया है कि दो समूहों के बीच बहस और उसके बाद धक्कामुक्की होने से भगदड़ मची थी। जब देश में कोरोना के कारण खतरा बढ़ रहा है तो मंदिरों में इस प्रकार की भीड़ जुटना प्रशासन की लापरवाही है।

​​​​​​​

पीएम नरेंद्र मोदी ने भगदड़ में हुई लोगों की मौत दुख जताया है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से भगदड़ में मारे गए लोगों के परिजनों को  2-2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये का मुआवजा देने की घोषणा कर दी गयी है।