Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

आज सात जन्मों के लिये बंध जाएंगे कैटरीना और विक्की, दो रीति रिवाज से बनेंगे जीवनसाथी

फिल्मी फीवर
आज सात जन्मों के लिये बंध जाएंगे कैटरीना और विक्की, दो रीति रिवाज से बनेंगे जीवनसाथी

आज बॉलीवुड ​अभिनेत्री कैटरीना कैफ और अभिनेता विक्की कौशल की राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के सिक्स सेंस फोर्ट बरवाड़ा में शाही शादी का कार्यक्रम चल रहा हैं। इस शादी में शामिल होने के लिए मेहमानों का जमावड़ा लगा हुआ है। आज रात सवाई माधोपुर के चौथ का बरवाड़ा स्थित सिक्स सेंस फोर्ट में परिणय सूत्र में बंधने के लिये सात फेरे लेंगे।
इस शादी में शामिल होने वाले मेहमनों को लेकर भी बहुत जबरदस्त तरीके से तैयारी की गयी है और उनके रूकने लिए होटल ओबेरॉय में बुकिंग की गयी है। देर शाम तक कई बड़े सेलेब्स शादी में शामिल होने के लिए सवाई माधोपुर पहुंच सकते है। इनमें करण जौहर, शाहरुख खान, रितिक रोशन, अभिषेक बच्चन, अनुष्का शर्मा, विराट कोहली अक्षय कुमार और कपिल शर्मा जैसे लोगों के नाम शामिल हैं। इस शादी में अंबानी परिवार के शामिल होने की बात भी कही जा रही है।

VIDEO देखें: Katrina Kaif-Vicky Kaushal Mehndi शादी Function

मेहंदी की रस्म में कटरीना के हाथों में लगने वाली मेहंदी दुनिया भर में प्रसिद्व सोजत की मेहंदी महंगाई गयी है। इस मेहंदी की चमक दुनिया भर में प्रसिद्व है और कटरीना के लिए खास ऑर्गेनिक मेहंदी तैयार की गई है। मेहंदी के कोन तैयार करने में भी किसी भी प्रकार के केमिकल का प्रयोग नहीं किया गया है। इस शादी में शामिल महिला मेहमानों के हाथों में भी यह मेहंदी रचेगी।

इस शादी में शामिल होने के लिए कई बड़े कलाकर आये है। मेहमानों से भी निवेदन किया गया है कि वह मोबाइल को होटल रुम में रखकर आये। इस शादी की तस्वीरें साझा ना करने के लिए बोला गया है। इस शादी का प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे आज उनका यह सब्र समाप्त होने वाला है।