Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

दुनिया का सबसे बड़ा घंटा बढ़ाएगा राजस्थान की शान, इसको देखकर उड़ जाएंगे आपके होश

रेसिपी
दुनिया का सबसे बड़ा घंटा बढ़ाएगा राजस्थान की शान, इसको देखकर उड़ जाएंगे आपके होश

राजस्थान में कई ऐसे बड़े रिकॉर्ड बने है जो पूरी दुनिया के लिए हैरानी का विषय बने है और अब इस कड़ी में एक ऐसा रिकॉर्ड बनने जा रहा है जो लोगों के लिए चर्चा का विषय बना गया है। राजस्थान की सबसे बड़ी नदी चम्बल के किनारे दुनिया का सबसे बड़ा घंटा लगने जा रहा है।

गणतंत्र दिवस: अशोक गहलोत ने रच दिया ये नया इतिहास, जानें इसके बारे में

कोटा शहर में आने वाले दिनों में रिवर फ्रंट के किनारे दुनिया का सबसे बड़ा घंटा लगेगा जो एक साथ कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करेगा। इससे पहले विश्व के दो बड़े घंटों का निर्माण चीन और मॉस्को में तैयार किया गया है लेकिन इनका निर्माण अलग-अलग टुकड़ों से करके किया गया है। चीन में घंटे को टांगते समय वह टूट गया और मॉस्को का घंटा अभी टांगा नहीं गया है। लेकिन कोटा में लगने वाला घंटा इन दोनों से अलग है।

26 January का दिन क्यों हैं खास, क्या है महत्व और इतिहास, VIDEO

इसका वजन 57 हजार किलों और इसका व्यास 8.5 मीटर है। इसकी लंबाई 9.25 मीटर बताई जा रही है और इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि यह सिंगल पीस में तैयार किया गया है। इसका रंग गोल्डन होगा और इसका कलर 15 साल तक खराब नहीं होगा। इस घंटे की आवाज 8 किलो​मीटर दूर तक सुनाई देगी और 70 फीट की ऊंचाई पर इसे लगाया जाएगा।


चंबल रिवर फ्रंट घंटे का निर्माण करने के लिए एक अस्थायी फैक्ट्री लगाई गयी है और इसके निर्माण में 220 ट्रक ग्रीन सेंड, 4 ट्रक सोडियम सिलीकेट, 10 ट्रक CO2, तीन ट्रक एलपीजी और 18 हजार लीटर डीजल का उपयोग होने की बात भी सामने आ री है। जब यह घंटा बनकर तैयार हो जाएगा तो गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड के लिए इसका नाम दिया जाएगा।