7 जून से इंग्लैंड में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का फाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। इंग्लैंड के द ओवल मैदान पर WTC का पहला फाइनल भी खेला गया था और 2025 का फाइनल भी इंग्लैंड में खेला जाएगा। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल इंग्लैंड में खेलने के लिए दोनों टीमें पहुंच चुकी है। भारत लगातार दूसरी बार फाइलन में पहुंची है। 2021 में साउथैम्पटन के मैदान पर भारत और न्यूजीलैंड चैम्पियनशिप के लिए भिड़ी लेकिन भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था। 

इंग्लैंड में 7 से 11 जून के बीच फाइनल खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार मैच दोपहर 3:30 बजे शुरू होने के बाद रात 11:00 बजे तक चलेगा। WTC खत्म होने के बाद 16 जून से ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में एशेज सीरीज खेली जाएगी। वहीं टीम इंडिया का वेस्टइंडीज का दौरा शुरू हो जाएगा। लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। इस बार भारतीय टीम अच्छी लय में नजर आ रही है और वह इस खिताब को जीत सकती है।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए दोनों टीमें: 

भारतीय टीम: रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, इशान किशन, केएस भरत , आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज और जयदेव उनादकट 

Rajasthan News: Gehlot को चौथी बार CM बनाने की उठी मांग

ऑस्ट्रेलिया टीम: पैट कमिंस, स्टीव स्मिथ, स्कॉट बोलैंड, डेविड वार्नर एलेक्स केरी, कैमरन ग्रीन, मार्कस हैरिस, नाथन लियोन, टॉड मर्फी,माइकल नासेर, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस, उस्मान ख्वाजा, मारनस लबसचगने और मिशेल स्टार्क।