Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

कंगारुओं ने सभी ICC ट्रॉफी जीतकर रच दिया नया इतिहास, भारत का दूसरी बार सपना चकनाचूर

खेल
कंगारुओं ने सभी ICC ट्रॉफी जीतकर रच दिया नया इतिहास, भारत का दूसरी बार सपना चकनाचूर

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच कंगारु टीम में 209 रन से जीतकर नया इतिहास रच दिया है। इस मैच में भारतीय टीम का प्रदर्श बहुत ही खराब रहा है जिसके टीम को दूसरी बार WTC जीतने का मौका गंवाया है। टीम इंडिया लगातार दूसरी बार हारकर अपने नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज किया है। भारतीय टीम को 444 रन का टारगेट चेज करना था लेकिन भारतीय टीम आखिरी दिन के पहले सेशन में 234 रन बनाकर ही ऑलआउट हो गई। 

ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी 270/8 के स्कोर पर घोषित करी और भारत को जीत के लिए 444 रन का लक्ष्य दिया। ऑस्ट्रेलिया की जीत नीव तो स्मिथ-हेड की पार्टनरशिप ने ही रख दी और इसके बाद गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया। भारत के लिए रहाणे ने सबसे ज्यादा रन बनाए और भारत की लाज बचाई। दूसरी पारी में किसी भी भारतीय बल्लेबाज ने 50 रन का आंकड़ा पार नहीं किया और इसी वजह से टीम की शर्मनाक हार हुई है। 

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने अपने नाम ऐसा रिकॉर्ड बनाया है दुनिया की किसी भी टीम के नाम नहीं है। ऑस्ट्रेलिया विश्व की पहली इसी टीम बनी है जिसने ICC की  सभी ट्रॉफी जीती है। अगर भारत इस मैच को जीत जाता तो यह रिकॉर्ड उसके नाम दर्ज था होता लेकिन ऐसा नहीं हुआ। भारत लगातार WTC के 2 मैच हारने वाली टीम बनी है यह रिकॉर्ड भारत के लिए किसी शर्मनाक हार से कम नहीं है।

Rajasthan Politics: मेरी राजनीतिक सोच स्पष्ट- Sachin Pilot | Latest News | Rajasthan News

पहला दिन...ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 327 रन बना दिए और उस दिन ही तय हो गया था कि भारत की हार निश्चत है। 

दूसरा दिन...भारत का टॉप ऑर्डर पूरी तरह फेल हो गया और पूरी टीम 300 रन भी नहीं बना पाई। रहाणे और ठाकुर ने 100 रन की साझेदारी करके टीम की लाज बचाई।

तीसरा दिन...ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम को जल्दी आउट करके 170 रनों से बढ़त बना ली। वहीं जीत दिखनी शुरू हो गई।

चौथा दिन...भारत को 400 रनों का लक्ष्य मिला लेकिन दूसरी पारी में भी टॉप ऑर्डर ने निराश किया। इसके बाद 5वें दिन तो पूरा मैच ही खत्म हो गया।