Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

WTC Final: विराट, रोहित और पुजारा ने डुबोई भारत की नैया, रहाणे के भरोसे टीम इंडिया

खेल
WTC Final: विराट, रोहित और पुजारा ने डुबोई भारत की नैया, रहाणे के भरोसे टीम इंडिया

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही है वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप WTC में फिर भारत की हार के संकट मंडराने लगे है। मैच के दूसरे दिन गेंदबाजों ने थोड़ा अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन जब बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया तो लगा मैदान गेंदबाजों के लिए अच्छा है। भारत ने पहली पारी में 151 पर ही 5 विकेट खो दिए है और  उसे फॉलोऑन बचाने के लिए अभी भी 119 रन की जरूरत है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 469 रन का विशाल स्कोर बनाया जिसमें ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ के शानदार शतक शामिल है।

 दूसरे दिन भारतीय गेंदबाजों ने जल्दी विकेट लेकर भारत की मैच में वापसी करवाई लेकिन बल्लेबाजों ने नैया डुबाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। कप्तान रोहित शर्मा, पुजारा और विराट कोहली से बहुत ज्यादा उम्मीद थी लेकिन सब ने निराश किया। लेकिन वहीं दूसरे छोर पर पूर्व उपकप्तान अजिंक्य रहाणे 29 रन बनाकर डटे हुए हैं। भारत की लाज रहाणे के हाथ में है क्योंकि अगर उनके बल्ले से रन बने तो टीम फॉलोऑन से बच सकती है जो बड़ी राहत होगी।

विधानसभा चुनाव से पहले मुश्किल में CM Gehlot | Rajasthan News

टीम इंडिया 2013 के बाद से कोई आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत पा रही है। भारत ने अंतिम बार 2013 में एमएस धोनी की कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था और इसके बाद से भारत को 3 बार मौका मिला लेकिन उसे हार का सामना करना पड़ा। रोहित शर्मा से इस बार बड़ी उम्मीद थी लेकिन उनका प्रदर्शन भी बहुत ही खराब रहा है। फाइनल  मैच में अभी 3 दिन का समय बचा हुआ है और ऐसे में भारतीय टीम की हार लगभग तय है। अगर तीसरे दिन भारतीय बल्लेबाज 119 रन बनाने में सफल होते है तो लाज बच जाएगी नहीं तो हार निश्चित है। 

 

प्लेइंग-11
भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, शार्दूल ठाकुर, केएस भरत ,जडेजा , मोहम्मद शमी, उमेश यादव और मोहम्मद सिराज।


ऑस्ट्रेलिया: पैट कमिंस , डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नश लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी , नाथन लायन, मिचेल स्टार्क और स्कॉट बोलैंड