बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों विक्की कौशल और सारा अली खान की फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' जबरदस्त कमाई करने में लगी हुई है। इस फिल्म को रिलीज हुए 8 दिन का समय बीत चुका है और फिल्म की कमाई की रफ्तार भी तेज होती जा रही है। अगर इस तरह फिल्म की कमाई की रफ्तार बढ़ती रही तो कमाई का आंकड़ा 100 करोड़ के पार हो जाएगा। फिल्म के एक्टर्स ने फिल्म का जमकर प्रमोशन किया था।
विक्की कौशल और सारा अली खान की फिल्म आठवें दिन भी 4 करोड़ से ज्यादाक की कमाई करने में सफल रही है। जबकि इस कमाई की फिल्म का टोटल कलेक्शन 50 करोड़ के पास पहुंच गया है। पहले दिन 5 करोड़, दूसरे दिन 8 करोड़, तीसरे दिन 10 करोड़, चौथे दिन 5 करोड, पांचवे दिन 4 करोड़, छठे दिन 4 करोड़, सातवें दिन 4 करोड़ की कमाई करी है।
Rajasthan News: भ्रष्टाचार और महिला अपराध पर घिरी गहलोत सरकार- रेखा राठौड़
विक्की कौशल और सारा अली खान की जोंड़की को दर्शकों ने बहुत ज्यादा पसंद किया है। इस फिल्म का बजट भी कम था लेकिन कमाई का आंकड़ा बहुत ज्यादा होता दिख रहा है। इस फिल्म ने दिखाया है कि कहानी अच्छी हो तो दर्शकों को अपनी तरफ खींच सकती है। वहीं दूसरी ओर बड़े बजट वाली फिल्में दर्शकों को अपनी तरफ खींचने में कामयाब नहीं हो पाई हैं। ईनामउलहक, नीरज सूद, राकेश बेदी, शारिब हाशमी, सुष्मिता मुख़र्जी सपोर्टिंग रोल में नजर दिखे हैं।
